फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi police arrested sreesanth for spot fixing

स्पॉट फिक्सिंग: श्रीसंत समेत तीनों क्रिकेटर सस्पेंड

Thu, 16 May 2013 01:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 16 May 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrested sreesanth for spot fixing

बीसीसीआई ने आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार किए गए तेज गेंदबाज श्रीसंत समेत तीनों खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की गवर्निंग बॉडी की हुई बैठक में स्पॉट फिक्सिंग की जांच पूरी होने तक तीनों खिलाड़ियों को आईपीएल से निलंबित करने का फैसला लिया गया।

दिल्ली पुलिस ने आईपीएल के मैचों में स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोप में तेज गेंदबाज श्रीसंत समेत राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया है।

शिकंजे में श्रीसंत

पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात श्रीसंत को मुंबई में उनके एक दोस्त के घर से गिरफ्तार किया, जबकि बाकी दो खिलाड़ियों अजीत चंडिला और अंकित चौहान को नरिमन प्वाइंट स्थित होटल से गिरफ्तार किया।

बुधवार को मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया था। ये खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद होटल पहुंचे थे, जहां पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


श्रीसंत को आया गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इन खिलाड़ियों पर आईपीएल सीजन 6 के कुछ शुरुआती मैचों के बाद से ही स्पॉट फिक्सिंग को लेकर नजर रखी जा रही थी। हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि इन्होंने किन मैचों में स्पॉट फिक्सिंग की थी।


इन खिलाड़ियों के खिलाफ पर धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भज्जी ने 'पीठ में छुरा भोंका'


इस मामले में पुलिस ने मुंबई से आठ और दिल्ली से तीन सट्टेबाजों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दो और सट्टेबाजों की तलाश की जा रही है।

फिर विवादों में आईपीएल

स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद आईपीएल एक बार फिर विवादों में आ गया है।

हालांकि आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला इस मामले में अधिक प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा कर रहे हैं।

श्रीसंत को चेतावनी


वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कार्यकारी अधिकारी रघु अय्यर ने अपनी टीम के तीन खिलाड़ियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट इस मामले में जांच में सहयोग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो सभी आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भज्जी-धोनी की साजिश

वहीं, मलयालम मनोरमा न्यूज चैनल के अनुसार, श्रीसंत के पिता ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह ने उनके बेटे को साजिशन फंसाया है। उन्होंने कहा कि धोनी ने श्रीसंत को टेस्ट टीम में शामिल न करने की धमकी दी थी। धोनी के खिलाफ बोलने पर उसे फंसाया गया है।

क्या है स्पॉट फिक्सिंग?

मैच फिक्सिंग पर आईसीसी की कड़ी नजर के बाद अब स्पॉट फिक्सिंग के मामले सामने आ रहे हैं।

मैच फिक्सिंग में पूरे मैच को फिक्स किया जाता था लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में किसी ओवर की एक बॉल को फिक्स किया जाता है।

जीतने हारने के लिए इस दौरान किसी बॉल को वाइड या नो बॉल कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed