फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Franchise is buying every under 19 WC winning captain after losing Virat Kohli in 2008

WPL Auction: दिल्ली को अभी भी है कोहली को गंवाने का पछतावा, 2012 से हर अंडर-19 चैंपियन टीम के कप्तान को खरीदा

Tue, 14 Feb 2023 12:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 12:58 PM IST
सार

साल 2008 में दिल्ली की टीम के पास विराट कोहली को खरीदने का मौका था, लेकिन दिल्ली ने यह मौका जाने दिया था। इसके बाद से इस फ्रेंचाइजी ने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले हर कप्तान को खरीदा है। 
 

विज्ञापन
Delhi Franchise is buying every under 19 WC winning captain after losing Virat Kohli in 2008
दिल्ली ने विराट के बाद अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले हर कप्तान को खरीदा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। सभी पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा है। दिल्ली की टीम ने इस नीलामी में 18 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें से 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। उसने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका की एक-एक खिलाड़ी को भी खरीदा। दिल्ली की टीम ने शेफाली वर्मा पर भी करोड़ों का दांव लगाया है। शेफाली को दो करोड़ रुपये देकर दिल्ली ने खरीदा है। 
विज्ञापन


दिल्ली फ्रेंचाइजी 2012 से भारत को अंडर-19 ट्रॉफी दिलाने वाले हर कप्तान पर दांव लगाती रही है। साल 2012 में उनमुक्त चंद ने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था और दिल्ली ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता और शॉ अभी भी दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। 2022 में यश धुल ने देश को अंडर-19 विश्व कप जिताया और दिल्ली ने उन्हें भी अपने साथ जोड़ लिया। 2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीता और अब दिल्ली फ्रेंचाइजी ने विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में उन्हें भी खरीद लिया है।
विज्ञापन

कोहली को गंवाने का पछतावा कर रही दिल्ली
साल 2008 में दिल्ली की टीम के पास विराट कोहली को अपनी टीम में शामिल करने का मौका था। उस समय अंडर-19 के खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिए नीलाम किया जा रहा था। ऐसे में सबसे पहले दिल्ली की टीम को विराट कोहली को अपनी टीम में शामिल करने का मौका दिया गया था, लेकिन दिल्ली ने उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को खरीदने का फैसला किया। विराट बैंगलोर की टीम में चले गए और इसके बाद उन्होंने इतिहास रच दिया। अब तक बैंगलोर ने उन्हें किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के पास जाने नहीं दिया है। 

दिल्ली भले ही कोहली के बाद हर अंडर-19 विश्व कप चैंपियन टीम के कप्तान को खरीदती रही हो, लेकिन अब तक कोई भी कप्तान उन्हें ट्रॉफी नहीं दिला पाया है। इनमें से कोई भी खिलाड़ी दिल्ली का भी कप्तान नहीं बना है। हालांकि, विराट की टीम आरसीबी भी अब तक चैंपियन नहीं बनी है, लेकिन ने बतौर बल्लेबाज आरसीबी के लिए कमाल किया है।

विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी
खिलाड़ी देश कीमत
जेमिमा रोड्रिग्ज भारत 2.20 करोड़ रुपये
शेफाली वर्मा भारत 2.00 करोड़ रुपये
मरिजान कैप दक्षिण अफ्रीका 1.50 करोड़ रुपये
मेग लेनिंग ऑस्ट्रेलिया 1.10 करोड़ रुपये
एलिस कैप्सी इंग्लैंड 75 लाख रुपये
शिखा पांडेय भारत 60 लाख रुपये
जेस जोनासेन ऑस्ट्रेलिया 50 लाख रुपये
लाउरा हैरिस ऑस्ट्रेलिया 45 लाख रुपये
राधा यादव भारत 40 लाख रुपये
अरुंधती रेड्डी  भारत  30 लाख रुपये
मिन्नू मनी भारत 30 लाख रुपये
पूनम यादव भारत 30 लाख रुपये
स्नेहा दीप्ति भारत 30 लाख रुपये
तानिया भाटिया भारत 30 लाख रुपये
तितास साधू भारत 25 लाख रुपये
जासिया अख्तर भारत 20 लाख रुपये
अपर्णा मंडल भारत 10 लाख रुपये
तारा नोरिस अमेरिका 10 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed