फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi faces World T20 deadline after Sri Lanka T20I shifted to Ranchi

फिर से संकट में कोटला, BCCI ने छीनी मैच की मेजबानी

Sat, 30 Jan 2016 01:41 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi faces World T20 deadline after Sri Lanka T20I shifted to Ranchi

फिरोजशाह कोटला के लिए संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और कोर्ट से मंजूरी प्रमाण पत्र नहीं मिलने से बीसीसीआई ने दिल्ली से एक मैच की मेजबानी छीन ली है। कोटला में 12 फरवरी को श्रीलंका-भारत के बीच टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन नहीं होगा। हाईकोर्ट ने डीडीसीए को मैच के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


अदालत ने स्पष्ट किया है कि डीडीसीए को सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेना होगा, तभी स्टेडियम में मैच कराने की इजाजत दी जाएगी। अदालत के कड़े रवैये को देख डीडीसीए ने याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन


डीडीसीए की ओर से मंजूरी के प्रमाण पत्र नहीं भेजे जाने के चलते बीसीसीआई ने इस मैच को अब दिल्ली की बजाय रांची में कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही इस स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के होने वाले चार मुकाबलों पर संकेट के बादल मंडराने लगे हैं। 31 मार्च तक डीडीसीए ने मंजूरी को लेकर विवाद नहीं सुलझाए तो वर्ल्ड कप के मुकाबले भी उनके हाथ से जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जनवरी तक का समय, वरना जाएंगे वर्ल्ड कप के 4 मैच

Delhi faces World T20 deadline after Sri Lanka T20I shifted to Ranchi

सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप मुकाबलों के आयोजन को लेकर डीडीसीए को 31 जनवरी शाम पांच बजे तक की मोहलत दी है।

अगर इस दौरान तक डीडीसीए मैच के आयोजन के लिए जरूरी मंजूरी के प्रमाण पत्रों को बोर्ड को भेजता है तभी कोटला में वर्ल्ड कप के चार मुकाबले हो सकेंगे। वरना इन्हें भी दूसरे आयोजन स्थलों पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। 30 और 31 जनवरी को शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते डीडीसीए के लिए इन प्रमाण पत्रों को जुटाना आसान नहीं होगा।

न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर व न्यायमूर्ति विभू बाखरू की खंडपीठ ने डीडीसीए के उस तर्क को खारिज कर दिया कि उसे कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने के लिए 31 मार्च 2016 तक का समय मिला हुआ है, मैच फरवरी में होना है।

खंडपीठ ने कहा कि इसी अदालत की खंडपीठ ने 18 नवंबर 2015 को उसे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच करवाने के लिए सशर्त प्रोविजनल सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया था। खंडपीठ ने स्पष्ट किया था कि इसके बाद कभी भी डीडीसीए को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जाएगा और उसे स्टेडियम में हर हाल में 31 मार्च 2016 तक पूरा कामकाज करवाना होगा।

कीर्ति आजाद के साथ डीडीसीए के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने अदालत के इस फैसले के बाद मांग की है कि डीडीसीए को अब सरकारी प्रशासक के हवाले कर देना चाहिए। खंडपीठ ने कहा कि वर्ष 2011 से डीडीसीए कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने की अपेक्षा हर बार मैच करवाने के लिए अंतिम समय में प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए याचिका दायर कर देती है।

स्टेडियम में सभी काम पूरा कर दिल्ली शहरी कला आयोग, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भूमि और विकास कार्यालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर साउथ एमसीडी से कंप्लीशन सर्टिफिकेट क्यों नहीं लेते। वहीं, एमसीडी ने भी कहा कि अधिनियम में कहीं भी प्रोविजनल सर्टिफिकेट का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed