फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders ipl 2018 match 26 preview

DDvKKR: दिल्ली के सामने आज केकेआर की मुश्किल चुनौती, पंत-श्रेयस को खेलनी होगी तूफानी पारी

Fri, 27 Apr 2018 08:55 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders ipl 2018 match 26 preview

लाख टके का सवाल है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 क्रिकेट के अधबीच गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद क्या नए कप्तान श्रेयस अय्यर के दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी संभालने से टीम की किस्मत बदलेगी? श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जब डेयरडेविल्स शुक्रवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेलने उतरेगी तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने छह में पांच मैचों में हार झेल चुकी अपनी टीम से श्रेष्ठ प्रदर्शन करा उसे जीत की राह पर लौटाने की होगी।

विज्ञापन


दिल्ली के छह मैचों में मात्र एक जीत से दो अंक के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। केकेआर के इतने ही मैचों से छह अंक हैं। दिल्ली को केकेआर के हाथों उसके घर में हार झेलने का हिसाब चुकता कर जीतना है तो उसके तूफानी गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और लियाम प्लेकेंट को खासतौर पर आंद्रे रसेल और नीतिश राणा सरीखे विस्फोटक बल्लेबाजों को सस्ते में आउट करना होगा। दिल्ली और केकेआर अपने पिछले मैचों में हार के बाद जीत की राह पर लौटने की पुरजोर कोशिश करेंगी। ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला खासा दिलचस्प रहेगा।  
विज्ञापन


 केकेआर का स्पिन आक्रमण निश्चित रूप से डेयरडेविल्स से बेहतर है। इस बात को केकेआर के कप्तान और दिल्ली डेयरडेविल्स के बॉलिंग कोच जेम्स दोनों को मानते हैं। अब तक छह मैचों मिस्ट्री कलाई के स्पिनर सुनील नारायण (8 विकेट) और चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव (छह विकेट) और पीयूष चावला (5 विकेट) की शानदर प्रदर्शन करने वाली केकेआर की स्पिन त्रिमूर्ति से दिल्ली को चौकस रहना होगा। आंद्रे रसेल को छोड़ कर यंग शिवम मावी और करेन की मौजूदगी में केकेआर का पेस अटैक उतना दमदार नहीं दिखाई नहीं देता है और दिल्ली के बल्लेबाजों को अपनी प्रतिद्वंद्वी की इस खामी को भुनाने की कोशिश करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंद्रे रसेल पर होगी खास नजर

Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders ipl 2018 match 26 preview
आंद्रे रसेल - फोटो : ipl

अब महज बाकी आठ मैचों में नए कप्तान श्रेयस से दिल्ली टीम से सभी मैचों में श्रेष्ठतम प्रदर्शन की आस करना किसी करिश्मे की ही आस करना है। दिल्ली को जीत की राह पर लौटना है तो उसके लिए इस सीजन में छह मैचों  में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऋषभ पंत (227 रन), जेसन रॉय (तीन मैच, 97 रन)  को तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखनी होगी। दरअसल दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए उनके नाम के मुताबिक जांबाज प्रदर्शन अकेले ऋषभ पंत ने ही किया है।

दिल्ली भले ही केकेआर से उसके घर कोलकाता में ईडन गार्डन पर भले ही हार गई थी लेकिन वहां पंत और ग्लेन मैक्सवेल का ही बल्ला बोला था। ऐसे में बतौर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हौसले दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए जरूर सबसे बुलंद हैं। दिल्ली को जीत की राह पर लौटने के लिए ओपनर इंग्लैंड के जेसन राय और भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी को टीम को तूफानी आगाज करना होगा। अधबीच कप्तानी छोडने वाले गंभीर की बल्ले से नाकामी के चलते दिल्ली के कोच रिकी पॉन्टिंग के लिए उनके लिए अंतिम एकादश में जगह तलाशना भी मुश्किल होगा।  

दिल्ली के गेंदबाजों के लिए स्थानीय धुरंधर नीतिश राणा, क्रिस लिन और कोलकाता में महज दो ओवर में केकेआर के आधा दर्जन छक्के जड़ कर 41 रन की तूफानी पारी खेलने वाले वेस्ट इंडीज के आंद्रे रसेल ,कप्तान दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा के साथ भारत की न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले शुभमन गिल को इससे पहले के वे जमे आउट कर पैवेलियन लौटाने की बड़ी चुनौती होगी। रसेल,कार्तिक, राणा, लिन और उथप्पा सभी डेढ़ सौ से ज्यादा रन बनाकर रंग में हैं। दिल्ली के लिए रफ्तार के सौदागर न्यूजीलैंड के छह मैचों ट्रेंट बोल्ट (नौ विकेट) और लेग स्पिनर राहुल तेवतिया (छह विकेट) तथा इंग्लैंड के लियम प्लेकेंट (एक मैच तीन विकेट) लिया है। भले ही लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दो मैचों में कोई विकेट नहीं लिया लेकिन वह रंग में रहे तो फिर दिल्ली के आक्रमण के तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। 
 

गंभीर ने पंत की बजाय श्रेयस का नाम क्यों सुझाया? 

Delhi Daredevils vs Kolkata Knight Riders ipl 2018 match 26 preview
gautam gambhir

गौतम गंभीर भले यह कहें कि दिल्ली की कप्तानी छोडने का फैसला उनका और केवल उनका फैसला था लेकिन हकीकत यही है कि टीम प्रबंधन ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज उनके  निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह उन्हें इशारों-इशारों में संकेत दे दिया खुद ही अलग होने को कह दिया था। डेयरडेविल्स के टीम प्रबंधन का केकेआर के खिलाफ अहम मैच से टवीट में वे कुछ बड़े बदलाव करने वाले हैं गंभीर को हटाए जाने की ओर साफ संकेत था।

गंभीर भले ही यह कहें कि उन्होंने दिल्ली के हित को पहले रखा है लेकिन बड़ा सवाल है कि गंभीर ने कप्तानी के लिए मौजूदा आईपीएल में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऋषभ पंत (227) की बजाय श्रेयस अय्यर का नाम क्यों सुझाया? दरअसल ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी सहित कई अहम टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी कर ही चुके हैं वह भारत की अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान रह चुके हैं। श्रेयस अय्यर को कप्तानी का कोई खास अनुभव नहीं है और वह भले ही कहें कि उन्हें चुनौतियां रास आती हैं लेकिन उनके पास चुनौतियों से लडने वाले जाबांज दिल्ली टीम में नहीं दिखते हैं। श्रेयस (151 रन) छह मैचों में दिल्ली के लिए दो हाफ सेंचुरी सहित रन बनाने में दूसरे नाम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed