{"_id":"69ff065db18a41a37309acf7","slug":"delhi-capitals-director-of-cricket-venugopal-rao-admitted-the-franchise-failure-to-win-an-ipl-title-hurts-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स के लगातार खराब प्रदर्शन से निराश हुए क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल, नाकामी के कारण बताए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स के लगातार खराब प्रदर्शन से निराश हुए क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल, नाकामी के कारण बताए
Sat, 09 May 2026 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 09 May 2026 03:33 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का एक और सीजन निराशाजनक रहा है। यह टीम अब तक कभी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सकी है और इस सीजन भी उसका प्लेऑफ में पहुंचना बेहद कठिन है।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने स्वीकार किया कि 18 साल में आईपीएल खिताब नहीं जीत पाने का दुख है और उन्होंने इस सत्र की नाकामी के लिए हर विभाग में प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को दोषी ठहराया। इस सत्र में सातवीं हार के बाद दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई। दिल्ली और पंजाब किंग्स शुरुआत से खेल रही दो टीमें हैं जो अभी तक आईपीएल नहीं जीत सकी हैं। दिल्ली 2020 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से हराया था।
राव बोले- 18 साल से खिताब नहीं जीत पाने का दुख
राव ने कहा, 18 साल से खिताब नहीं जीत पाने का दुख है। जब मैं अपने खेलने के दिनों को देखता हूं तो मैं हमेशा जीतना चाहता था। अब प्रशासन और कोचिंग में हूं तो काफी कुछ सीख रहा हूं । मैं किसी एक विभाग के बारे में नहीं बोल सकता। अलग अलग मैचों में अलग अलग विभागों में हम नाकाम रहे। पंजाब के खिलाफ अच्छे रन बनाए, लेकिन कैच छोड़े। कुछ मैचों में गेंदबाजों ने अच्छा किया तो बल्लेबाज नाकाम रहे। मैच जीतने के लिए निर्णायक क्षणों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है जो हम लगातार नहीं कर पाए। यही वजह है कि अभी अंक तालिका में नीचे हैं।
कप्तान अक्षर पटेल और स्पिनर कुलदीप यादव के खराब फॉर्म ने दिल्ली की मुश्किलें बढ़ाई। राव ने कहा, कुलदीप और अक्षर अच्छे फॉर्म में होते हैं तो गेंदबाजी मजबूत होती है। एक अच्छा खेलता है और दूसरा नहीं तो बीच के ओवरों में गेंदबाजी कमजोर होती है। हम अभी इसी से जूझ रहे हैं।