{"_id":"640f6182bd633315820236f7","slug":"delhi-capitals-defeats-royal-challengers-banglore-by-6-wickets-in-tata-wpl-2023-ellyse-perry-jess-jonassen-2023-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2023: एलिस पेरी का अर्धशतक बेकार, दिल्ली ने बैंगलोर को छह विकेट से हराया, कैप-जोनासेन ने DC को दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2023: एलिस पेरी का अर्धशतक बेकार, दिल्ली ने बैंगलोर को छह विकेट से हराया, कैप-जोनासेन ने DC को दिलाई जीत
Mon, 13 Mar 2023 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:17 PM IST
सार
WPL, DEL vs RCB Women's IPL 2023: यह बैंगलोर टीम की लगातार पांचवीं हार है। टीम अब तक इस लीग में एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम की यह पांच मैचों से चौथी जीत थी।
विज्ञापन
मारिजाने कैप
- फोटो : WPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
यह बैंगलोर टीम की लगातार पांचवीं हार है। टीम अब तक इस लीग में एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम की यह पांच मैचों से चौथी जीत थी। टीम एकमात्र मैच मुंबई के खिलाफ हारी थी। दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके आठ अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंगलोर की पारी
एलिस पेरी और ऋचा घोष
- फोटो : WPL/BCCI
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए थे। बैंगलोर के लिए एलिस पेरी ने 52 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।
बैंगलोर की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान स्मृति मंधाना एकबार फिर फेल रहीं और 15 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सोफी डिवाइन भी 19 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गईं। इन दोनों को शिखा पांडे ने पवेलियन भेजा। इसके बाद हीथर नाइट भी 12 गेंदों में 11 रन बनाकर तारा नॉरिस की गेंद पर आउट हुईं।
एलिस पेरी
63 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद पेरी और ऋचा ने कमान संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 74 रन की साझेदारी निभाई। ऋचा को शिखा ने विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया।
अपनी पारी में ऋचा ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। पेरी ने 67 रन की नाबाद पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। आखिरी पांच ओवर में पेरी की बदौलत आरसीबी ने 70 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। दिल्ली की ओर से शिखा ने तीन और नॉरिस ने एक विकेट लिया।

दिल्ली की पारी
मेग लैनिंग
- फोटो : WPL/BCCI
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत खराब रही। शेफाली वर्मा पहले ही ओवर में आउट हो गईं। मेगन शुट्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। शेफाली खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद मेग लैनिंग और एलिस कैप्सी ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाई।
कैप्सी 24 गेंदों में आठ चौके की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान मेग लैनिंग कुछ खास नहीं कर सकीं और 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स और मारिजाने कैप ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई।
एलिस कैप्सी
जेमिमा 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कैप और जेस जोनासेन ने मिलकर दिल्ली की टीम को जीत दिलाई। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए नौ रन की जरूरत थी। रेणुका सिंह गेंदबाजी के लिए आईं। पहली दो गेंद पर दो रन बने।
तीसरी गेंद पर जोनासेन ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर जोनासेन ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मारिजाने कैप 32 गेंदों में 32 रन और जोनासेन 15 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहीं। बैंगलोर की ओर से आशा शोभना ने दो विकेट लिए। वहीं, मेगन शुट्ट और प्रीति बोस को एक-एक विकेट मिला।