फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi capitals cricket director sourav ganguly comes out in support of Mumbai Indians captain Hardik Pandya

IPL 2024: हार्दिक के समर्थन में उतरा ये पूर्व भारतीय कप्तान, फैंस से बू नहीं करने की अपील की

Sat, 06 Apr 2024 05:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Apr 2024 05:15 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस का सामना अब रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अच्छा नहीं जा रहा है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं। मुंबई की टीम टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है जिसने इस सीजन अबतक एक भी मैच नहीं जीता है।

विज्ञापन
Delhi capitals cricket director sourav ganguly comes out in support of Mumbai Indians captain Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जब से रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान संभाली है, उन्हें फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। हार्दिक को ना सिर्फ बाहर बल्कि मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े पर भी दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस का सामना अब रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। इस मैच से पहले हार्दिक को दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का साथ मिला है। गांगुली ने फैंस से हार्दिक को बू नहीं करने की अपील की है। 
विज्ञापन


रोहित की कप्तानी से हटाने को लेकर खड़ा हुआ विवाद
इस सीजन के लिए हुई मिनी नीलामी से पहले ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात से ट्रेड किया। हार्दिक की दोबारा टीम में वापसी हुई, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब टीम प्रबंधन ने पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित की जगह हार्दिक को अपना कप्तान नियुक्त किया। इस फैसले ने दर्शकों को चकित कर दिया। रोहित के फैंस उन्हें कप्तानी से हटाए जाने से नाराज थे। हार्दिक ने इस दौरान अपनी कप्तानी में कुछ गलतियां भी की। इस कारण बार-बार हार्दिक हूटिंग का शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन


गांगुली ने फैंस के लिए जारी किया संदेश
मुंबई और दिल्ली के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाले मैच से पहले गांगुली ने हार्दिक को लेकर हो रहे गलत व्यवहार को लेकर फैंस के लिए संदेश जारी किया है। गांगुली ने कहा, फैंस को हार्दिक को बू नहीं करना चाहिए। रोहित शर्मा का क्लास अलग है और उनका प्रदर्शन अलग स्तर का है, लेकिन इसमें हार्दिक की क्या गलती है। उन्हें तो फ्रेंचाइजी ने कप्तान बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन ने भी किया था हार्दिक का समर्थन
राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास ली थी। उन्होंने हार्दिक के साथ जारी बदसलूकी पर डांट लगाई। उन्होंने पूछा था कि क्या आपने कभी किसी अन्य देश में ऐसा होते देखा है। अश्विन ने कहा था, क्या आपने किसी और देश में ऐसा होते देखा है? क्या आपने जो रूट और जैक क्रॉवली के फैंस को लड़ते देखा है? या क्या आपने जो रूट और जोस बटलर के प्रशंसकों को लड़ते देखा है? यह पागलपन है। क्या आपने ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के फैंस को लड़ते देखा है? मैंने कई बार बोला है। यह क्रिकेट है। यह एक सिनेमा कल्चर है। मैं जानता हूं कि मार्केटिंग, पोजिशनिंग और ब्रांडिंग जैसी चीजें हैं। मैं इससे इनकार नहीं करता। मैं अपनी तरफ से इन सब पर विश्वास नहीं करता लेकिन इसमें शामिल होना गलत भी नहीं है। 


हार्दिक अबतक टीम को नहीं दिला पाए हैं जीत
हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अच्छा नहीं जा रहा है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं। मुंबई की टीम टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है जिसने इस सीजन अबतक एक भी मैच नहीं जीता है और वह तालिका में सबसे नीचे मौजूद है। दूसरी ओर, दिल्ली के लिए चीजें कुछ खास सही नहीं रही है। दिल्ली को चार में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पिछले मुकाबले में 106 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed