{"_id":"65f1b5648e2470a256003561","slug":"delhi-capitals-batsman-harry-brook-took-his-name-back-from-ipl-2024-team-due-to-personal-reason-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: आईपीएल से पहले दिल्ली को लगा बड़ा झटका, चार करोड़ी बल्लेबाज हुआ बाहर, जानिए वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: आईपीएल से पहले दिल्ली को लगा बड़ा झटका, चार करोड़ी बल्लेबाज हुआ बाहर, जानिए वजह
Wed, 13 Mar 2024 07:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:47 PM IST
सार
25 वर्षीय खिलाड़ी को दिल्ली ने चार करोड़ की मोटी रकम खर्च करके इस साल नीलामी में टीम में शामिल किया था। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
विकेट लेने के बाद मिचेल मार्श
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आगामी टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। इससे पहले युवा खिलाड़ी ने भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से भी अपना नाम वापस ले लिया था। इंग्लैंड टीम प्रबंधन और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने खिलाड़ी और उसके परिवार के लिए गोपनीयता की मांग की थी।
आईपीएल के 17वें संस्करण की शुरूआत 22 मार्च से होगी जिसका पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरूआत 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है।
पिछले सीजन में नहीं चला बल्ला
25 वर्षीय खिलाड़ी को दिल्ली ने चार करोड़ की मोटी रकम खर्च करके इस साल नीलामी में टीम में शामिल किया था। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने अपना नाम वापस ले लिया। पिछले सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 11 मैचों में एक शतक की मदद से 190 रन बनाए थे। उन्हें 13.25 करोड़ की मोटी रकम खर्च करके टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन वह अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने वाले अंग्रेजी खिलाड़ियों की इस प्रवृत्ति से आईपीएल फ्रेंचाइजियों में नाराजगी है। उनका तर्क है कि इस तरह की अप्रत्याशित और अचानक वापसी से उनकी नीलामी योजना बाधित होती है। आईपीएल फ्रेंचाइजी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ इस मुद्दे को सुलझाने पर विचार कर रही हैं।
ब्रूक से पहले तीन अन्य खिलाड़ी वापस ले चुके नाम
एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने कहा, "एक बार जब खिलाड़ी नीलामी के लिए पंजीकरण करा लेते हैं, तो उन्हें अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए। इससे मुकरना गैर-पेशेवर है और बीसीसीआई को इस पर ध्यान देना चाहिए।" टीम को अब ब्रूक की जगह किसी अन्य बल्लेबाज की तलाश है। हैरी ब्रूक से पहले जेसन रॉय, मिचेल स्टार्क और एलेक्स हेल्स भी टूर्नामेंट से पहले अपना नाम वापस ले चुके हैं।