फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepak Hooda wear taped 24 number jersey in IND vs WI 2nd ODI Twitter reactions; Krunal Pandya Prasidh Krishna

IND vs WI: दूसरे वनडे में 24 नंबर की जर्सी पहनकर खेले दीपक हुड्डा, लोगों ने क्रुणाल को किया याद, जानें क्यों

Mon, 25 Jul 2022 03:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Jul 2022 03:32 PM IST
सार

युवा दीपक हुड्डा 24 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे थे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दीपक ने जो जर्सी पहन रखी थी, उसमें नाम वाले स्थान पर ब्राउन पट्टी लगा रखी थी। उस पर किसी का भी नाम नहीं लिखा था।

विज्ञापन
Deepak Hooda wear taped 24 number jersey in IND vs WI 2nd ODI Twitter reactions; Krunal Pandya Prasidh Krishna
दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में दूसरा वनडे खेला गया। भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने दूसरे मुकाबले के लिए टीम में सिर्फ एक बदलाव किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को मौका दिया। आवेश का यह डेब्यू वनडे है। वहीं, बाकी खिलाड़ी वही थे जो पहले वनडे में खेले थे।
विज्ञापन

हालांकि, इस मैच में युवा दीपक हुड्डा 24 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे थे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दीपक ने जो जर्सी पहन रखी थी, उसमें नाम वाले स्थान पर ब्राउन पट्टी लगा रखी थी। उस पर किसी का भी नाम नहीं लिखा था। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैन्स उलझन में पड़ गए कि क्या दीपक के पास उनकी अपनी जर्सी नहीं है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, फैन्स ने जर्सी को लेकर जो थ्योरीज निकाली, वह आपको हैरान कर देगा। कुछ फैन्स ने इसके लिए ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को याद किया। दरअसल क्रुणाल भी 24 नंबर की जर्सी पहनकर ही खेलते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर ने दीपक के 24 नंबर की जर्सी पहनने का कारण क्रुणाल को ही माना है और लिखा कि दोनों की दोस्ती गजब की है।
विज्ञापन

दीपक और क्रुणाल के बीच 2021 में घरेलू टूर्नामेंट के दौरान लड़ाई हो गई थी। इसके बाद दीपक ने टीम छोड़ दिया था। हालांकि, 2022 में आईपीएल के दौरान दोनों एक ही टीम यानी लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेले थे। लीग के दौरान दोनों ने पुराने विवाद को पीछे छोड़ते हुए गजब की बॉन्डिंग दिखाई थी। ऐसे में फैन्स का मानना है कि हुड्डा ने दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए यह जर्सी पहनी।

वहीं, मजेदार बात तो यह है कि प्रसिद्ध कृष्णा भी 24 नंबर की जर्सी में ही खेलते हैं। ऐसे में इस बात ने फैन्स को हैरान कर दिया की आखिर हुड्डा अपनी जर्सी नहीं पहनकर प्रसिद्ध की जर्सी में क्यों आए हैं। प्रसिद्ध को दूसरे वनडे में आवेश ने रिप्लेस किया। अक्षय प्रधान नाम के यूजर ने लिखा- बजट कम है क्या?


विंडीज ने दूसरे वनडे में भारत के सामने 312 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने दो विकेट से जीत लिया। शाई होप ने अपने 100वें वनडे में शतक जड़ा, वहीं भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तूफानी पारी खेली। भारतीय टीम पर पहले वनडे में स्लो ओवर रेट के लिए 20 फीसदी का जुर्माना भी लगाया गया है। टीम इंडिया ने पहला वनडे तीन रन से जीता था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed