फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepak Chahar says MS Dhoni impact in 69-run knock against Sri Lanka

SL vs IND: चाहर ने धोनी से सीखी मैच जिताने की कला, बोले- मुझ पर माही का गहरा असर

Thu, 22 Jul 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 22 Jul 2021 03:46 PM IST
सार

धोनी हमेशा मुझसे कहते हैं कि मैच आखिर तक ले जाना तुम्हारे हाथ में है और अगर तुम ऐसा कर सके और तुम्हारे पास ओवर हों तो मैच रोमांचक हो सकता है।'

विज्ञापन
Deepak Chahar says MS Dhoni impact in 69-run knock against Sri Lanka
दीपक चाहर- एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में भारत को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा कि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने की कला महेंद्र सिंह धोनी से सीखी है। चाहर ने कहा, 'धोनी का मुझ पर गहरा असर है। सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही नहीं बल्कि शुरू से हमने देखा है कि कैसे वह करीबी मैच जिताते थे। वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि मैच आखिर तक ले जाना तुम्हारे हाथ में है और अगर तुम ऐसा कर सके और तुम्हारे पास ओवर हों तो मैच रोमांचक हो सकता है।'

विज्ञापन


उन्होंने तीसरे वन-डे से पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'तो मैं वही कर रहा था। मैच को आखिरी ओवर तक खिंचना था।' बता दें कि चाहर ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए। उन्होंने भुवेश्वर कुमार के साथ मिलकर नाबाद 84 रनों की साझेदारी की। सीएसके के लिए धोनी की कप्तानी में खेल चुके चाहर ने कहा कि वह टी-20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं लेकिन बल्ले से खुद को साबित करने की उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा, टी-20 विश्व कप अभी काफी दूर है। मेरा लक्ष्य यही है कि जब भी मौका मिले, मैं खुद को साबित करूं। चाहे बल्ले से या गेंद से। चयन मेरे हाथ में नहीं है। मेरा काम प्रदर्शन करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed