भारत ने नागपुर में खेले गए तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 30 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की।
दीपक चाहर ने हैट्रिक के साथ जमाया था 'छक्का', अब इस खिलाड़ी ने कहा- 'बड़े ही बेशर्म आदमी हो यार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज जीत के बाद दीपक चहल टीवी पर दिखे, जहां चहल ने उन्हें बेशर्म आदमी बोल दिया। दरअसल, बीसीसीआई की बेवसाइट पर अपलोड इस इंटरव्यू में चहल ने कहा, 'बॉलिंग में तो क्या कहें। इन्होंने तो आज मेरा ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। बड़े बेशर्म आदमी हो यार तुम।' इस वीडियो में चाहर के साथ श्रेयस अय्यर भी दिखें।
WATCH: Hat-trick of sixes, Hat-trick of wickets & a card trick to top it up. This is yet another Chahal TV special. 😎😎 @deepak_chahar9 @ShreyasIyer15 @yuzi_chahal - by @28anand
Full Video here 👉👉 https://t.co/2Ni3uCykZT pic.twitter.com/HsBGoK0CHf
— BCCI (@BCCI) November 11, 2019
बता दें कि नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में दीपक चाहर ने हैट्रिक के साथ छह विकेट झटके। उन्होंने सात रन देकर छह विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए।
चाहर के इस रिकॉर्ड की वजह से युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड टूट गया। मालूम हो कि चहल ने भारत के लिए 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं, चाहर ने श्रीलंकाई गेंदबाज अजंता मेंडिस का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेंडिस ने आठ रन देकर छह विकेट चटकाए थे।