{"_id":"6575f28d8f6969bedd0b89e8","slug":"deepak-chahar-has-not-yet-joined-team-in-south-africa-doubts-about-playing-in-t20i-series-remaining-matches-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: अब तक दक्षिण अफ्रीका में टीम से नहीं जुड़े दीपक चाहर, टी20 सीरीज के बाकी मैचों में खेलने पर संशय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: अब तक दक्षिण अफ्रीका में टीम से नहीं जुड़े दीपक चाहर, टी20 सीरीज के बाकी मैचों में खेलने पर संशय
Sun, 10 Dec 2023 10:47 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:47 PM IST
सार
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को गकेबेरहा में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में होगा।
विज्ञापन
दीपक चाहर
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज रविवार (10 दिसंबर) को शुरू हुई। डरबन में पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को गकेबेरहा में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में होगा। सीरीज शुरू होने के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब तक टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में नहीं जुड़े हैं।
चाहर का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के शेष दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलना संदिग्ध है। वह व्यक्तिगत कारणों से अभी तक टीम में शामिल नहीं हुए हैं। यह समझा जाता है कि चाहर इस समय घर पर हैं क्योंकि परिवार के एक करीबी सदस्य की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में उन्हें तत्काल खेल से ब्रेक की जरूरत है। दरअसल, चाहर बंगलूरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। वह परिवार के सदस्य की बीमारी के बारे में पता लगने के बाद घर लौट गए थे।
सीरीज से बाहर भी हो सकते हैं चाहर
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''दीपक अभी तक डरबन में टीम में शामिल नहीं हुए हैं क्योंकि परिवार के एक करीबी सदस्य को तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता थी। उन्होंने छुट्टी की अनुमति ली थी क्योंकि उन्हें अपने परिवार के सदस्य की देखभाल करने की आवश्यकता थी। आने वाले दिनों में उनके परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य के आधार पर वह टीम में शामिल हो भी सकते हैं या नहीं भी।''
विज्ञापन
वनडे सीरीज में ले सकते हैं भाग
बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी समझते हैं कि परिवार के सदस्य के पूरी तरह से ठीक होने तक चाहर की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होगी और इसलिए अगर वह अब टीम में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो उन्हें माफ कर दिया जाएगा। पावरप्ले ओवरों में अपनी तेज स्विंग गेंदबाजी के कारण चाहर टी20 टीम का एक अभिन्न हिस्सा हैं। टीम प्रबंधन चाहेगा कि उन्हें जितना संभव हो उतना खेल का समय मिले। माना जा रहा है कि चाहर वनडे सीरीज के लिए चुने जा सकते हैं।