{"_id":"64270b7c5e1c0c101103fd15","slug":"deepak-chahar-celebrates-ruturaj-gaikwad-fifty-with-whistle-podu-watch-his-reaction-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deepak Chahar Video: ऋतुराज के तूफानी अर्धशतक पर झूम उठे दीपक चाहर, चेन्नई फैंस के खास अंदाज में मनाया जश्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Deepak Chahar Video: ऋतुराज के तूफानी अर्धशतक पर झूम उठे दीपक चाहर, चेन्नई फैंस के खास अंदाज में मनाया जश्न
Fri, 31 Mar 2023 10:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:09 PM IST
सार
गुजरात के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। ऐसे में दीपक चाहर ने चेन्नई की लोकप्रिय 'विशिल पोडू' के साथ उनके अर्धशतक का जश्न मनाया।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक का जश्न मनाते दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आक्रामक अंदाज में रन बनाए। इस मैच में ऋतुराज ने 50 गेंद में 92 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान चार चौके और नौ बेहतरीन छक्के लगाए। चेन्नई का स्कोर 178 रन तक पहुंचाने में उनका योगदान सबसे ज्यादा था। ऋतुराज इस पारी में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके बाद टीम के लिए दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर मोईन अली ने बनाया, जिन्होंने 23 रन की पारी खेली।
ऋतुराज इस मैच में शुरुआत से ही बेहतरीन लय में थे और सिर्फ 23 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। ऐसे में चेन्नई के फैंस खुशी में झूम रहे थे और ऋतुराज के साथी खिलाड़ी भी उनके अर्धशतक का जश्न मना रहे थे। दीपक चाहर ने खास अंदाज में ऋतुराज के अर्धशतक का जश्न मनाया। उन्होंने चेन्नई की लोकप्रिय विशेल पोडू बजाते हुए गायकवाड़ के अर्धशतक पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
खराब शुरुआत के बाद गुजरात ने की वापसी
इस मैच में गुजरात की टीम ने तीसरे ओवर में ही पहली सफलता हासिल कर ली थी। डेवोन कॉन्वे छह गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। इस समय चेन्नई का स्कोर सिर्फ 14 रन था। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने मोईन अली के साथ मिलकर पारी संभाली और तेजी से रन बनाए। अली 17 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे। इसके बाद एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन गायकवाड़ आक्रामक अंदाज में रन बनाते रहे। वह 18वें ओवर में आउट हुए, तब चेन्नई का स्कोर 151 रन था। इसके बाद शिवम दुबे ने 19 और धोनी ने 17 रन की पारी खेल चेन्नई का स्कोर सात विकेट पर 178 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Rutu running riot raining runs 🥵#TATAIPL is back in town and so are the maximums!#GTvCSK #IPLonJioCinema @Ruutu1331 pic.twitter.com/qRN9unUNR5
— JioCinema (@JioCinema) March 31, 2023विज्ञापन
ऋतुराज इस मैच में शुरुआत से ही बेहतरीन लय में थे और सिर्फ 23 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। ऐसे में चेन्नई के फैंस खुशी में झूम रहे थे और ऋतुराज के साथी खिलाड़ी भी उनके अर्धशतक का जश्न मना रहे थे। दीपक चाहर ने खास अंदाज में ऋतुराज के अर्धशतक का जश्न मनाया। उन्होंने चेन्नई की लोकप्रिय विशेल पोडू बजाते हुए गायकवाड़ के अर्धशतक पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
RUTURAJ GAIKWAD REMEMBER THE NAMEEEE #IPL2023 pic.twitter.com/cflY1ZRmtw
— YUVRAJ(DHONI FREAK) (@YuvrajSiingh_) March 31, 2023