Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी पर फिर टला फैसला, आईसीसी की बैठक शनिवार तक के लिए स्थगित
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी और शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बैठक में हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट की मेजबानी और संभावित कार्यक्रम पर चर्चा होनी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह समझा जा रहा है कि आईसीसी बोर्ड के सदस्य भारी संख्या में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)की फ्यूजन मॉडल की मांग को अस्वीकार करने जा रहे हैं और साथ ही पाकिस्तान को इस बात का कोई आश्वासन भी नहीं दिया जाएगा कि भारत में भविष्य में आईसीसी के टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किए जाएंगे।
अपने पहले दौरे पर शाह ने कहा, मैंने जो देखा उससे मैं उत्साहित हूं, लेकिन मैं मानता हूं कि यह तो बस शुरुआत है। क्रिकेट को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत अब शुरू हो गई है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।
आईसीसी बोर्ड के निदेशकों और कर्मचारियों के साथ बैठक के बाद बोलते हुए शाह ने क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, इस यात्रा ने आईसीसी बोर्ड में मेरे सहयोगियों से जुड़ने का एक बहुमूल्य अवसर प्रदान किया जहां हमने इस अविश्वसनीय खेल के भविष्य को आकार देने के लिए शुरुआती खाके और रणनीतियों पर चर्चा की। क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए पर्दे के पीछे अथक परिश्रम करने वाली समर्पित आईसीसी टीम से मिलकर मुझे भी उतनी ही खुशी हुई।A great start at the @ICC HQ connecting with my colleagues on the Board and the ICC team. Let the work begin! pic.twitter.com/QgbDoPDdBK
— Jay Shah (@JayShah) December 5, 2024