फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   deccan chargers sold to kamla landmarc

रियल एस्टेट कंपनी ने खरीदी डेक्कन चार्जर्स

Fri, 12 Oct 2012 06:45 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 12 Oct 2012 06:45 PM IST
विज्ञापन
 deccan chargers sold to kamla landmarc
इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) की फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स की किस्मत का फैसला आखिरकार हो गया है। डेक्कन क्रॉनिकन होल्डिंग्स के मालिकाना हक वाली डेक्कन चार्जर्स को मुंबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी कमला लैंडमार्क रियल एस्टेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने खरीद लिया है।
विज्ञापन


डेक्कन चार्जर्स के मालिकों ने गुरुवार को हुई बोर्ड की बैठक के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी को बेचने का निर्णय कर लिया। इसके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बांबे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड को इस बाबत लिखित में जानकारी दी गई। स्टॉक एक्सचेंज को फ्रेंचाइजी की बिक्री के संबंध में भेजे गए पत्र के अनुसार डेक्कन क्रॉनिकल के बोर्ड की 11 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद बोर्ड के निदेशक मंडल ने डेक्कन चार्जर्स फ्रेंचाइजी कमला लैंडमार्क रियल एस्टेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को बेचने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


कमला लैंडमार्क मुंबई की एक बड़ रियल एस्टेट कंपनी है। राकेश जैन के मालिकाना हक वाली यह कंपनी अवासीय एवं व्यवसायिक निर्माण कार्यों से जुड़ हुई है। गौरतलब है कि आईपीएल की फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स के मालिकाना हक वाली कंपनी डेक्कन क्रॉनिकल ने वित्तीय तंगी के बाद इसे बेचने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed