{"_id":"5bc039a5bdec225006003823","slug":"debutant-shardul-thakur-forces-to-off-the-field-because-his-groin-strain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच मैदान तेज गेंदबाज शार्दुल के साथ घटी अनहोनी, डेब्यू मैच में ही छोड़ना पड़ा मैदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीच मैदान तेज गेंदबाज शार्दुल के साथ घटी अनहोनी, डेब्यू मैच में ही छोड़ना पड़ा मैदान
Fri, 12 Oct 2018 11:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने डेब्यू किया। मगर जिस पल का इंतजार वे शिद्दत से करते आ रहे थे वो कुछ पल में ही बुरे सपने में बदल गया क्योंकि इस तेज गेंदबाज को पहले ही दिन शुक्रवार को महज 10 गेंद फेंकने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा।
2 of 4
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद करने के बाद ठाकुर दर्द से परेशान दिखे और लंगड़ाते हुए चलने लगे। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के मैदान पर पहुंचने के बाद लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। वह कप्तान विराट कोहली और फिजियो से बात करने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए हैं।
3 of 4
- फोटो : BCCI
रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम दो गेंद करके यह ओवर पूरा किया। ठाकुर की चोट कितनी गंभीर है अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया। ठाकुर को इससे पहले एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैच के बाद कूल्हे की चोट के कारण स्वदेश भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोहम्मद शमी
विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से वापसी करने के बाद अब उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं। बताते चलें कि ठाकुर को मोहम्मद शमी की जगह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया गया। वह इंग्लैंड दौरे में भी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।