{"_id":"5a1eb9114f1c1b86698be889","slug":"dean-jones-said-indian-players-get-paid-in-millions-and-they-should-not-ask-for-rest","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के आराम पर पूर्व कंगारू क्रिकेटर ने कसा यह तंज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली के आराम पर पूर्व कंगारू क्रिकेटर ने कसा यह तंज
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खिलाड़ियों की सैलरी को लेकर मुद्दा उठाया था। इस मामले में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भी बताया था कि कोहली ने बोर्ड को होने वाली कमाई में से खिलाड़ियों के लिए ज्यादा हिस्सेदारी की मांग की थी।
विज्ञापन
इस मामले में 56 वर्षीय जोन्स का मानना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी खेल के लिए लाखों रूपये पाते हैं। इसलिए उन्हें रेस्ट के लिए नहीं कहना चाहिए। उनका ये भी कहना है कि यदि आप मैच में रन बना रहे हैं और मैच जीत रहे हैं तो आपको खेलना चाहिए। हालांकि जोन्स के इस बात को लेकर कई लोग ये कयास लगा रहे हैं कि वो कोहली पर तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः- टाइट शेड्यूल के बाद अब कोहली ने BCCI के सामने उठाया खिलाड़ियों की सैलरी का मुद्दा
विज्ञापन
एनडीटीवी से बातचीत में जोन्स ने कहा, 'वास्तव में मैं विराट और धोनी के बारे में नहीं बात कर सकता। जब आप फार्म में रहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको अपनी खेल बरकरार रखनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'यदि ये लोग साल में लाखों डॉलर लेते हैं तो उन्हें खेल बरकरार रखनी चाहिए।'
बता दें कि टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वन-डे और तीन टी-20 खेलेगी। टेस्ट सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 1-0 से आगे है। तीसरा टेस्ट 2 दिसंबर से दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया को अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। वहां टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 5 जनवरी 2018 को केपटाउन में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया 3 टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी-20 खेलेगी।
पढ़ेंः- सचिन ने चेन्नई टेस्ट की सुनाई दास्तां, जब 26/11 के शहीदों को समर्पित की गई थी जीत
मालूम हो कि इस साल टीम इंडिया के टॉप खिलाड़ियों की सालाना कमाई दोगुना हो गई है। इस साल खिलाड़ियों की सालाना कमाई भी 3 लाख डॉलर तक पहुंच गई है।