फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs SRH: Coach Lara lashed out at Hyderabad batsmen, said – we should have been in a better position for 15

DC vs SRH: हैदराबाद के बल्लेबाजों पर बरसे कोच लारा, बोले- 15 ओवर तक हमें बेहतर स्थिति में होना चाहिए था

Tue, 25 Apr 2023 10:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 10:18 PM IST
सार

सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। उसके सामने 145 रन का लक्ष्य था लेकिन आखिर में वह छह विकेट पर 137 रन ही बना पाया। 

विज्ञापन
DC vs SRH: Coach Lara lashed out at Hyderabad batsmen, said – we should have been in a better position for 15
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ब्रायन लारा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहने के लिए अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्होंने अपना आक्रामक रवैया दिखाने में काफी देर कर दी थी। सनराइजर्स को सोमवार की रात को दिल्ली के हाथों सात रन से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी लगातार तीसरी पराजय है।
विज्ञापन


सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। उसके सामने 145 रन का लक्ष्य था लेकिन आखिर में वह छह विकेट पर 137 रन ही बना पाया। लारा ने कहा, पिच में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं थी तथा हमें पूरी पारी के दौरान अधिक सक्रियता दिखानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, हमने सब कुछ आखिर के लिए छोड़ दिया। मुझे अच्छा लगता अगर हमारे बल्लेबाज पावर प्ले का पूरा फायदा उठाते। हमने उन्हें बीच के ओवरों में विकेट लेने और हावी होने का मौका दिया। सनराइजर्स पावरप्ले में 36 रन ही बना पाया जबकि उसकी आधी टीम 14.1 ओवर में 85 रन पर पवेलियन लौट गई थी। लारा ने कहा, पहले 15 ओवर काफी महत्वपूर्ण होते हैं और तब तक हमें काफी बेहतर स्थिति में होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed