फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs SRH: 125 runs in six overs, 11 sixes, 13 fours, see the complete thrill of 36 balls here ipl 2024

DC vs SRH: छह ओवर में 125 रन, 11 छक्के-13 चौके, यहां देखें 36 गेंदों का पूरा रोमांच

Sat, 20 Apr 2024 09:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 20 Apr 2024 09:18 PM IST
सार

सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबडतोड़ बल्लेबाजी के साथ पावरप्ले में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। हेड ने 11 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने दो चौके और छह छक्के लगाए। दोनों ने हैदराबाद के लिए आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 

विज्ञापन
DC vs SRH: 125 runs in six overs, 11 sixes, 13 fours, see the complete thrill of 36 balls here ipl 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल 2024 का 34वां मुकाबला खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों को आक्रामक रुख अख्तियार करते देखा गया। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबडतोड़ बल्लेबाजी के साथ पावरप्ले में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। हेड ने 11 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने दो चौके और छह छक्के लगाए। दोनों ने हैदराबाद के लिए आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 
विज्ञापन


आईपीएल में पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
संख्या स्कोर टीम विरोधी टीम वर्ष
1 125/0 सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स 2024
2 105/0 कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2017
3 100/2 चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स 2014
4 90/0 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस 2015
5 88/1 कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स 2024

हेड और अभिषेक के बीच हुई 131 रन की साझेदारी
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने पहले ओवर से ही दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। हेड ने पावरप्ले में 26 गेंदों का सामना किया और 84 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के युवा बल्लेबाज ने 10 गेंदों में 40 रन बनाए। हालांकि, अगले ओवर में कुलदीप यादव ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने इस मुकाबले में 46 रनों की पारी खेली। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। इस दौरान उन्होंने 383.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट से दो चौके और छह छक्के लगाए। 
विज्ञापन


पावरप्ले में हैदराबाद के लिए हेड का सबसे बड़ा निजी स्कोर
वहीं, ट्रेविस हेड मात्र 32 गेंदों में 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें भी कुलदीप ने ही आउट किया। हेड ने 278.12 के स्ट्राइक रेट से 11 चौके और छह छक्के लगाए। हेड ने पॉवरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
संख्या स्कोर गेंदों की संख्या खिलाड़ी विरोधी टीम स्थान वर्ष
1 84(26) 26 ट्रेविस हेड दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2024*
2 62*(25) 25 डेविड वार्नर कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद 2019
3 59*(20) 20 ट्रेविस हेड मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2024
4 59*(23) 23 डेविड वार्नर चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद 2015

* केवल सुरेश रैना (2024 में 87 बनाम पंजाब किंग्स) ने पॉवरप्ले में ट्रैविस हेड से अधिक रन बनाए हैं।

हेड ने संयुक्त रूप से बनाया सबसे तेज अर्धशतक
दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मैच में ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अभिषेक शर्मा के साथ संयुक्त रूप से हैदराबाद के लिए सबसे पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। मुंबई के खिलाफ अभिषेक ने 16 गेंदों में पचासा ठोका था।
  
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (गेंदों द्वारा)
संख्या खिलाड़ी गेंदों की संख्या विरोधी टीम स्थान वर्ष
1 अभिषेक शर्मा 16 मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2024
2 ट्रेविस हेड 16 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2024
3 ट्रेविस हेड 18 मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2024
4 डेविड वार्नर 20 चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद 2015
5 डेविड वार्नर 20 कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed