{"_id":"645f0cb98f94ddff4e07ab57","slug":"dc-vs-pbks-ipl-2023-59th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs PBKS Playing 11: दिल्ली के खिलाफ मैच में पंजाब के लिए जीत जरूरी, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs PBKS Playing 11: दिल्ली के खिलाफ मैच में पंजाब के लिए जीत जरूरी, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
Sat, 13 May 2023 09:36 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 13 May 2023 09:36 AM IST
सार
DC vs PBKS Playing 11 Prediction Today Match: दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं, पंजाब के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। हालांकि, दिल्ली की टीम इस मैच में तनावमुक्त होकर खेलेगी और पंजाब का खेल खराब कर सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर पंजाब किंग्स के खिलाफ सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगा। दिल्ली की आईपीएल से विदाई लगभग हो चुकी है। बाकी तीन मैच जीतने पर उसके 14 अंक होंगे। बावजूद इसके प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं पंजाब को प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। यहां मिली हार शिखर धवन की टीम का काम खराब कर सकती है।
शिखर को रास आता है दिल्ली में खेलना
आरसीबी के विराट की तरह फिरोजशाह कोटला शिखर धवन का घरेलू मैदान है। उन्होंने बचपन से यहां क्रिकेेट खेली है और वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्हें यहां खेलना रास आता है। शिखर जब शनिवार को यहां खेलने उतरेंगे तो उनके पीछे अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ा समर्थन होगा। यही कारण हैै कि पंजाब को यहां अपने घरेलू मैदान पर होने की कमी ज्यादा नहीं खलेगी। शिखर फॉर्म में भी चल रहे हैं। उन्होंने अब तक इस आईपीएल में 3 अर्धशतक लगाए हैं। तीनों ही अर्धशतक उन्होंने अपनी टीम के घरेलू मैदान मोहाली से बाहर ही जड़े हैं। पिछले मैच में उन्होंने ईडेन गार्डन पर 57 रन बनाए। बावजूद इसके उनकी टीम हार गई। दिल्ली के खिलाफ शिखर यही उम्मीद करेंगे कि उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का साथ मिले।

पिछले दो मैच हारी है पंजाब
शिखर के अलावा लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा जरूर रन बना रहे हैं, लेकिन अन्य किसी बल्लेबाज ने छाप नहीं छोड़ी है। ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने शुरुआती मैच में जरूर रंग जमाया, लेकिन उसके बाद वह भी नहीं चले हैं। भानुका राजपक्षे भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप, सैम कुरेन और नॉथन एलिस ने शुरुआत में विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन बाद में वे महंगे साबित हुए हैं। मुंबई और केकेआर के खिलाफ पिछले दो मैचों में उसकी हार का कारण भी यही था। पिछले मैच में पंजाब केकेआर के खिलाफ जीत की स्थिति में थी, लेकिन रिंकू सिंह के चौके ने उनका काम खराब कर दिया। वहां जीत मिलने पर पंजाब शीर्ष तीन में होता, लेकिन अभी वह आठवें स्थान पर है।
दिल्ली के बल्लेबाज रहे हैं फ्लॉप
दिल्ली इस टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर अब तक नहीं खेल पाई है। उसके क्रिकेटरों ने टुकड़ों में प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी तो बुरी तरह फ्लॉप रही है। खासतौर पर भारतीय बल्लेबाज कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अमन हाकिम खान ने गुजरात के खिलाफ 51 रन की पारी जरूर खेली थी। अक्षर पटेल को छोड़ बाकी अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाया है। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान को शुरुआती असफलता के बाद डग ऑउट में बिठाया जा चुका है। अनुभवी मनीष पांडे कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।

ईशांत और खलील के चलते सुधरी गेंदबाजी
दिल्ली के लिए अब तक कप्तान डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और फिल साल्ट ने ही टुकड़ों में रन बनाए हैं। वॉर्नर पिछली पांच पारियों से नहीं चले हैं। इनमें तीन पारियों में वह दहाई के अंकों में भी नहीं पहुंचे। मार्श ने हैदराबाद के खिलाफ 63 रन बनाए, जबकि साल्ट ने आरसीबी के खिलाफ 81 रन की धुआंधार पारी खेली। बल्लेबाजी के मुकाबले दिल्ली की गेंदबाजी में सुधार हुआ है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने अच्छी लाइन से गेंदबाजी की है। ईशांत शर्मा और खलील अहमद ने भी विकेट निकाले हैं, लेकिन दिल्ली को एनरिच नोत्र्जे की कमी खलेगी। नोत्र्जे निजी कार्यों का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका वापस लौट चुके हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, राइली रूसो/रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।
पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस।