फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI WPL 2024 Highlights Delhi Capitals vs Mumbai Indians Women’s IPL Key Highlights Analysis

DC vs MI Highlights : मुंबई की हार से आरसीबी को मिला फायदा, जेस और मारिजन ने तोड़ी बल्लेबाजों की कमर

Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
सार

मुंबई की इस हार ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। मंधाना की टीम के खाते में छह अंक हैं और नेट रनरेट 0.242 का है। वहीं, दिल्ली इस जीत के साथ पहले स्थान पर बनी है।

विज्ञापन
DC vs MI WPL 2024 Highlights Delhi Capitals vs Mumbai Indians Women’s IPL Key Highlights Analysis
DC vs MI - फोटो : BCCI/WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से पिछली हार का बदला ले लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जबाव में मुंबई 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन


अमनजोत कौर के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं यास्तिका भाटिया पहले ओवर की चौथे ओवर में आउट हुईं। वह छह रन बना सकीं। टीम को दूसरा झटका नैट सिवर ब्रंट के रुप में लगा जिन्हें शिखा पांडे ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। वह पांच रन बना सकीं। हैरानी की बात यह है कि दो मैच के बाद वापसी करने वाली हरमनप्रीत कौर भी सिर्फ छह रन बना सकीं। उन्हें मारिजैन कप ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर राधा यादव के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन


चौथे विकेट के लिए हेली मैथ्यूज और अमेलिया कर के बीच 17 गेंदों में 25 रन की साझेदारी हुई। हेली ने छह चौकों की मदद से 29 रन बनाए जबकि अमेलिया 17 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए अमनजोत कौर ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 गेंदों में 42 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके निकले। इस मैच में पूजा ने 17 और हुमैरा काजी ने छह रन बनाए। इसके अलावा सजीवन सजना तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए जेस जोनासन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वहीं, मारिजन कप ने दो विकेट अपने नाम किए। मुंबई के खिलाफ शिखा पांडे, तितास और राधा को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैनिंग और जेमिमा ने जड़ा अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। मेग लैनिंग और मारिजैन कप ने तूफानी अर्धशतक जड़े। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। 31 वर्षीय महिला बल्लेबाज ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के निकले। वहीं, भारतीय महिला बल्लेबाज ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई एलिस कैप्सी ने 19 रन बनाए। उन्हें हेली मैथ्यूज ने अपना शिकार बनाया। मुंबई के खिलाफ जेमिमा ने 33 गेंदों में 69 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उन्होंने 209.09 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, मारिजैन कप सिर्फ 11 रन बना सकीं। जेस जोनासन चार रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए शबनिम, साइका, पूजा और हेली मैथ्यूज ने एक-एक विकेट चटकाए। 


आरसीबी को मिला फायदा
मुंबई की इस हार ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। मंधाना की टीम के खाते में छह अंक हैं और नेट रनरेट 0.242 का है। वहीं, दिल्ली इस जीत के साथ पहले स्थान पर बनी है। टीम के खाते में आठ अंक हैं। मुंबई छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। यूपी वॉरियर्स चार अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं, इस टूर्नामेंट में अब तक अपनी जीत का खाता नहीं खोल सकी गुजरात अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed