फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI Dream11 Prediction: Delhi vs Mumbai Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Player List

DC vs MI Playing 11: लय हासिल करने उतरेगी मुंबई, सामने होगी दिल्ली की चुनौती; रोहित-बुमराह पर रहेंगी नजरें

Sun, 13 Apr 2025 06:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 13 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

DC vs MI Playing 11 Today Match : मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर चुके हैं और अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। आगामी मैच में वह केएल राहुल के लिए चुनौती बन सकते हैं। दिल्ली की टीम ने टूर्नामेंट के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया है और इसलिए वह इस मैच में जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
DC vs MI Dream11 Prediction: Delhi vs Mumbai Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Player List
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को खेला जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। सभी की नजरें खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा पर होंगी।
विज्ञापन

बुमराह बनेंगे राहुल के लिए चुनौती
मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर चुके हैं और अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। आगामी मैच में वह केएल राहुल के लिए चुनौती बन सकते हैं। दिल्ली की टीम ने टूर्नामेंट के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया है और इसलिए वह इस मैच में जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। दिल्ली की टीम की निगाह लगातार पांचवीं जीत हासिल करने पर होगी जबकि हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई की टीम छह मैच में पांचवीं हार से बचने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के लिए मुसीबत बन सकते हैं स्पिनर्स
आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में एक हार से लय गड़बड़ा सकती है और मुंबई इंडियंस तो पिछले साल से चले आ रहे खराब प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पाई है। पिछले साल उसकी टीम अंतिम स्थान पर रही थी। मुंबई के लिए रोहित की फॉर्म चिंता का विषय है जो अभी तक चार मैच में केवल 38 रन बना पाए हैं। दिल्ली के खिलाफ उन्हें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे मंझे हुए स्पिनरों के अलावा अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले विपराज निगम से कड़ी चुनौती मिलना सुनिश्चित है।
विज्ञापन

अक्षर पटेल कर सकते हैं गेंदबाजी का आगाज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कुलदीप को अभी तक टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर करार दिया है। कुलदीप ने अभी तक सभी मैच में चार ओवर का अपना कोटा पूरा किया है तथा उन्होंने छह रन प्रति ओवर से भी कम के इकोनॉमी रेट से आठ विकेट लिए हैं। निगम एक ऑलराउंडर हैं और उन्होंने अभी तक पांच विकेट लिए हैं। कप्तान अक्षर पटेल को अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है। मुंबई के खिलाफ वह गेंदबाजी का आगाज कर सकते हैं क्योंकि रोहित को बाएं हाथ के स्पिनरों को खेलने में मजा नहीं आता है।

सूर्या और तिलक से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
मुंबई की तरफ से रोहित के अलावा तिलक वर्मा और उप कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुंबई को अगर जीत की राह पर लौटना है तो इन तीनों बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। फिट होकर वापसी करने वाले बुमराह पहले मैच में बहुत खतरनाक नजर नहीं आए थे लेकिन पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी वास्तविक लय हासिल कर लेंगे। दिल्ली के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना बड़ी चुनौती होगी।

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं लेकिन राहुल बहुत अच्छी फॉर्म में हैं। ऐसे में राहुल और बुमराह के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। दिल्ली कैपिटल्स का इस सत्र में अपने घरेलू मैदान पर यह पहला मैच होगा। उसने अपने पहले दो घरेलू मैच विशाखापत्तनम में खेले थे। कोटला की पिच में पिछले कुछ समय से ढेरों रन बनते रहे हैं और दिल्ली का वर्तमान टीम प्रबंधन इस तरह की पिच नहीं चाहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स:
फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

आइए जानते हैं दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 13 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।

दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed