फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI Analysis ipl 2022 How Mumbai Indians lose against Delhi capitals Know what happened in the match

DC vs MI Analysis: दिल्ली के खिलाफ जीतते-जीतते कैसे हार गई मुंबई की टीम? जानें मैच में क्या हुआ

Sun, 27 Mar 2022 10:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Mar 2022 10:29 PM IST
सार

दिल्ली के जीत के तीन हीरो अक्षर पटेल, ललित यादव और कुलदीप यादव रहे। अक्षर और ललित ने शानदार साझेदारी की तो कुलदीप ने गेंदबाजी में कमाल किया। 5 गेंद में तीन विकेट खोकर संघर्ष करने वाली दिल्ली की टीम ने अविश्वसनीय जीत हासिल की।

विज्ञापन
DC vs MI Analysis ipl 2022 How Mumbai Indians lose against Delhi capitals Know what happened in the match
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में रविवार (27 मार्च) को मुंबई इंडियंस को हरा दिया। उसने चार विकेट से मैच जीतकर शानदार आईपीएल के 15वें सीजन में शानदार शुरुआत की। दिल्ली के जीत के तीन हीरो अक्षर पटेल, ललित यादव और कुलदीप यादव रहे। अक्षर और ललित ने शानदार साझेदारी की तो कुलदीप ने गेंदबाजी में कमाल किया। 5 गेंद में तीन विकेट खोकर संघर्ष करने वाली दिल्ली की टीम ने अविश्वसनीय जीत हासिल की।
विज्ञापन


टर्निंग पॉइंट
1. अक्षर और ललित की साझेदारी: अक्षर पटेल और ललित यादव के बीच सातवें विकेट के लिए हुई नाबाद साझेदारी की। दोनों ने 75 रनों की नाबाद साझेदारी की। ललित ने 38 गेंद पर नाबाद 48 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। दूसरी ओर, अक्षर ने 17 गेंद पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए।
विज्ञापन


2. डैनियल सैम्स ने एक ओवर में 24 रन दिए: दिल्ली कैपिटल्स को तीन ओवर में जीत के लिए 28 रन बनाने थे। रोहित शर्मा ने 18वें ओवर के लिए डैनियल सैम्स को बुलाया। उन्होंने एक ही ओवर में 24 रन लुटा दिए। अक्षर ने इस ओवर में दो छक्के लगाए। वहीं, ललित ने एक छक्का और एक चौका लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक सिंगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली के लिए कैसा रहा मैच?
कुलदीप यादव और खलील अहमद की वापसी:
कुलदीप यादव और खलील अहमद दो ऐसे गेंदबाज हैं जिनके लिए आईपीएल के लिए पिछले कुछ सीजन निराशाजनक रहे हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में दोनों ने शानदार वापसी की। कुलदीप ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। वहीं, खलील ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए।

दिल्ली के तेज गेंदबाज महंगे साबित हुए: दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकाबले में महंगे साबित हुए। शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 47 रन, कमलेश नागरकोटी ने दो ओवर में 29 रन और ललित यादव ने दो ओवर में 15 रन दिए। स्पिनर अक्षर पटेल को भी चार ओवर में 40 रन पड़े।



दिल्ली का शीर्ष और मध्य क्रम फेल: दिल्ली कैपिटल्स का शीर्ष क्रम में इस मैच में पूरी तरह फेल रहा। टिम साइफर्ट अच्छी शुरुआत के बाद 21 रन बनाकर आउट हो गए। मंदीप सिंह खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान ऋषभ पंत एक रन बनाकर आउट हो गए और रोवमन पॉवेल का खाता नहीं खुला। पृथ्वी शॉ ने 24 गेंद पर 38 रन जरूर बनाए, लेकिन गलत समय पर विकेट गंवा दिया।

निचले क्रम ने किया कमाल: पांच विकेट गिर जाने के बाद शार्दुल ठाकुर ने ललित यादव के साथ पारी को संभाला। दोनों ने 22 गेंद पर 32 रनों की साझेदारी की। शार्दुल 11 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चार चौके लगाए। इसके बाद अक्षर पटेल और ललित यादव ने कमाल किया।



मुंबई के लिए कैसा रहा मैच?
ईशान किशन और रोहित शर्मा की जोड़ी हिट:
पिछले कुछ सीजन में देखा गया था कि रोहित और ईशान में से कोई एक मध्यक्रम में खेल रहा था। क्विंटन डीकॉक नियमित ओपनर थे। इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा।  रोहित और ईशान ने ओपनिंग की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 67 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 32 गेंद पर 41 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। ईशान ने 48 गेंद पर 81 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। ईशान का स्ट्राइक रेट 168.75 का रहा।



मुंबई का मध्यक्रम ढहा, सूर्यकुमार की कमी खली: ओपनर के अलावा मध्यक्रम में किसी भी बल्लेबाजों ने खास प्रदर्शन नहीं किया। अनमोलप्रीत सिंह आठ, कीरोन पोलार्ड तीन और टिम डेविड 12 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव इस मैच में अनफिट होने के कारण नहीं खेले। उनकी कमी टीम को काफी खली। वे तेजी से रन बनाने के अलावा विकेट संभालकर पारी को भी आगे बढ़ाने का काम करते हैं।




रोहित शर्मा के भरोसे पर खरे उतरे मुरुगन अश्विन: मुंबई की टीम ने इस बार किसी स्टार स्पिनर को नहीं खरीदा। उन्होंने अपने पूर्व स्पिनर मयंक मार्कंडे और मुरुगन अश्विन को टीम में शामिल किया। रोहित ने पहले मैच में अश्विन को खिलाया। इस लेग स्पिनर ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। अश्विन ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए। अश्विन ने टिम साइफर्ट और मंदीप सिंह को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed