फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

DC vs LSG Playing 11 : प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने उतरेंगे दिल्ली-लखनऊ, पंत की होगी वापसी

Tue, 14 May 2024 10:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 May 2024 10:06 AM IST
सार

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction : दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच का निलंबन झेलने के बाद इस मैच से वापसी करेंगे। दिल्ली को भी प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
DC vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब फॉर्म से जूझ रही लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी जिसकी नॉकआउट में जगह बनाने की मामूली उम्मीद बरकरार है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच का निलंबन झेलने के बाद इस मैच से वापसी करेंगे। दिल्ली को भी प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन

DC vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
राहुल के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलें 
लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान के रूप में केएल राहुल के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट की हार के बाद टीम के मालिक ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई थी। इस तरह की अटकलें हैं कि राहुल पद छोड़ सकते हैं या टीम का साथ छोड़ने से पहले अंतिम दो मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में राहुल बल्ले से जवाब देकर सीजन का शानदार अंत करना चाहेंगे। राहुल अच्छी फॉर्म में नहीं हैं और भारत की टी-20 विश्वकप टीम में भी जगह नहीं बना पाए हैं। लखनऊ की टीम भी 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर चल रही है और दिल्ली तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अभी शीर्ष चार से बाहर है। दिल्ली और आरसीबी के भी 12-12 अंक हैं। राहुल और उनकी टीम को अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए पांच दिन का समय मिला है और रविवार रात आरसीबी के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली दिल्ली की टीम के खिलाफ अपना सब कुछ झोंकना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

DC vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : IPL/BCCI
स्टोइनिस और पूरन पर दारोमदार
राहुल के अलावा क्विंटन डिकॉक की खराब फॉर्म के कारण भी सुपरजाएंट्स को मौजूदा सीजन में पावरप्ले में जूझना पड़ा है जिससे मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों पर दबाव बड़ा है। पूरन और आयुष बदोनी पिछले मैच में टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे थे लेकिन गेंदबाज बुरी तरह से विफल रहे जब ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने 9.4 ओवर में ही 167 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया जो टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड है। टीम को तेज गेंदबाज मयंक यादव के चोटिल होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है क्योंकि यश ठाकुर और नवीन उल हक उनकी कमी को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। मोहसिन खान भी चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे। क्रुणाल पांड्या और रवि बिश्नोई की स्पिन जोड़ी भी सनराइजर्स के खिलाफ पूरी तरह से नाकाम रही।
विज्ञापन

DC vs LSG Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत की वापसी से दिल्ली को मिलेगा बल
पंत की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को बल मिलेगा। दूसरी तरफ दिल्ली की टीम को एक मैच के निलंबन के बाद कप्तान ऋषभ पंत की वापसी से मजबूती मिलेगी। टीम को सुपरजाएंट्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा क्योंकि टीम ने आरसीबी के खिलाफ कई कैच टपकाए। गेंदबाजों ने आरसीबी के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत करने का मौका दिया जबकि उसके बल्लेबाजों ने पावरपले में चार ओवर के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए जिससे टीम मौजूदा आईपीएल में 140 रन के अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई। दिल्ली ने हालांकि मौजूदा सत्र में चार बार 200 से अधिक रन बनाए हैं और टीम को यह प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद होगी जिससे कि प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रख सके। जैक फ्रेजर मैकगर्क सात मैच में 237.41 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाकर टीम के सबसे प्रभावी बल्लेबाज रहे हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदिन नईब, शाई होप, रासिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद। 

लखनऊ सुपरजाएंट्सः केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या। 

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 64वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है दिल्ली और लखनऊ के बीच 64वां  मुकाबला?
दिल्ली और लखनऊ के बीच आईपीएल 2024 का 64वां मुकाबला 14 मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा दिल्ली और लखनऊ के बीच 64वां मैच?
दिल्ली और लखनऊ के बीच लीग का 64वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा दिल्ली और लखनऊ के बीच मैच?
दिल्ली और लखनऊ के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed