फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs GT Dream11 Prediction: Today Delhi Capitals vs Gujarat Playing 11 Titans Captain Vice Captain Players

DC vs GT Playing-11: दिल्ली के सामने चैंपियन गुजरात, मिचेल मार्श को दिखाना होगा दम, शुभमन पर भी रहेंगी नजरें

Tue, 04 Apr 2023 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Apr 2023 03:28 PM IST
सार

DC vs GT 2023 Playing 11 : लखनऊ से मिली 50 रन की हार के बाद टीम के कोच रिकी पोटिंग ने पहले चार ओवर में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर चिंता जताई थी। नॉर्त्जे की गैरमौजूदगी में दिल्ली को चेतन सकारिया, मुकेश कुमार और खलील अहमद जैसे बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाजों को उतारना पड़ा।

विज्ञापन
DC vs GT Dream11 Prediction: Today Delhi Capitals vs Gujarat Playing 11 Titans Captain Vice Captain Players
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल-16 की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ न तो उसके गेंदबाज चले और न ही बल्लेबाजों ने दम दिखाया। टूर्नामेंट की यह शुरुआत भर है, लेकिन दिल्ली के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा है।
विज्ञापन


नियमित कप्तान ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली को लखनऊ के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे और लुंगी एनगिडी का भी साथ नहीं मिल पाया था। ऐसे में मंगलवार को उसका सामना गत विजेता गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है।
विज्ञापन


No Nortje, no Ngidi! Delhi Capitals to miss all of their overseas pacers in  first two matches of IPL 2023 | News9live
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली को जीत की पटरी पर आने के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श के अलावा टीम में शामिल भारतीय तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। वहीं, गुजरात के खिलाफ मैच के लिए नॉर्त्जे और एनगिडी दोनों उपलब्ध होंगे। इससे टीम को मजबूती मिलेगी।

गेंदबाजों के प्रदर्शन पर पोंटिंग जता चुके हैं चिंता
लखनऊ से मिली 50 रन की हार के बाद टीम के कोच रिकी पोटिंग ने पहले चार ओवर में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर चिंता जताई थी। नॉर्त्जे की गैरमौजूदगी में दिल्ली को चेतन सकारिया, मुकेश कुमार और खलील अहमद जैसे बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाजों को उतारना पड़ा।

चेतन और मुकेश उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जबकि खलील का क्षेत्ररक्षण टीम को महंगा पड़ा। गुजरात के पास जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल इस तरह की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकते हैं। मंगलवार के मैच के बाद दिल्ली को नॉर्त्जे और एनगिडी की सेवाएं मिलनें की उम्मीदें हैं। उसके पास कल के मैच के लिए ईशांत शर्मा और मुस्तफिजुर रहमान का भी विकल्प है।

Ricky Ponting exclusive interview: How the little details have helped Delhi  Capitals take IPL 2019 by storm

घरेलू मैदान का उठाना होगा फायदा
दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें गुजरात का सामना अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में करना है। अब तक दोनों के बीच आईपीएल में एक ही मुकाबला हुआ है, जिसमें गुजरात को 14 रन से जीत हासिल हुई है। ऐसे में दिल्ली को सबसे ज्यादा उम्मीदें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे मिचेल मार्श से होंगी। मार्श लखनऊ के खिलाफ नहीं चल पाए, जिससे दिल्ली बिखर गई। दिल्ली की सफलता के लिए मार्श का चलना जरूरी है।

पृथ्वी, सरफराज की फॉर्म वापसी की उम्मीद
मार्श के अलावा दिल्ली को पृथ्वी शॉ और पहली बार विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे सरफराज खान से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पृथ्वी शॉ आईपीएल में पहले भी दिखा चुके हैं कि उनका बल्ला जब चलता है तो दिल्ली बड़ा स्कोर बनाती है। शॉ की खासियत यह है कि वह पावरप्ले में विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने की कूवत रखते हैं।

IPL 2022: Delhi Capitals opener Prithvi Shaw discharged from hospital,  returns to team hotel

लखनऊ के खिलाफ वह भी नहीं चले थे। वहीं सरफराज को भारतीय टीम में शामिल नहीं करने को लेकर काफी शोर मच चुका है, लेकिन विशुद्ध तेज गेंदबाजों के खिलाफ उठती हुई गेंदों पर उनकी कमजोरी सामने आ चुकी है। सरफराज नई भूमिका में हैं। ऐसे में उनके सामने इस आईपीएल के जरिए अपने को एक बार फिर साबित करने की चुनौती भी है।

शुभमन गिल का फॉर्म गुजरात की मजबूती
हार्दिक पांड्या की कप्तानी गुजरात को रास आ रही है। पहले मैच में चेन्नई को पटखनी देने के बाद उसके हौसलेे बुलंद हैं। हालांकि, डेविड मिलर पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं केन विलियम्सन के बाहर होने के बाद भी उसे झटका लगा है। बावजूद इसके मोहम्मद शमी और अल्जारी जोसेफ की तेज गेंदबाजों की जोड़ी टीम को संतुलन प्रदान कर रही है। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की जोड़ी ने चेन्नई के खिलाफ गुजरात को शानदार शुरुआत दी। यह गिल की पारी रही जिसने गुजरात को जीत की राह दिखाई।

Gujarat Titans with their amazing on field game entered their maiden IPL  finals

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, सरफराज खान, रोवमन पॉवेल, अमन खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिच नार्जे, खलील अहमद/मनीष पांडे

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी, यश दयाल/साई सुदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed