फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Davis Cup: After 15 years Russia became Davis Cup Champion, Russia defeated Croatia 2-0 in the final

Davis Cup: रूस 15 साल बाद फिर डेविस कप चैंपियन, मेदवेदेव के दम पर क्रोएशिया को फाइनल में हराया

Mon, 06 Dec 2021 09:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Dec 2021 09:27 PM IST
सार

रूस का यह तीसरा डेविस कप खिताब है। इससे पहले वह 2002 और 2006 में ट्रॉफी जीता चुका है। दानिल ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। उन्होंने इस दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया है। 

विज्ञापन
Davis Cup: After 15 years Russia became Davis Cup Champion, Russia defeated Croatia 2-0 in the final
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव के शानदार प्रदर्शन के दम पर रूस ने 15 साल बाद फिर से डेविस कप टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। रूस ने 2018 के विजेता क्रोएशिया को 2-0 से मात देकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। 
विज्ञापन


रूस इससे पहले 2002 और 2006 में यह खिताब जीत चुका है। मेदवेदेव ने दूसरे एकल मुकाबले में मारिन सिलिच को 89 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-2 से पराजित कर रूस को क्रोएशिया पर 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन


यूएस ओपन के चैंपियन मेदवेदेव की यह लगातार पांचवीं जीत रही। उन्होंने टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया। इससे पहले आंद्रे रूबलेव ने बोर्ना गोजो को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 मात देकर रूस को शानदार शुरुआत दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस का यह तीसरा डेविस कप खिताब है। इससे पहले वह 2002 और 2006 में ट्रॉफी जीता चुका है। दानिल ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। उन्होंने इस दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया है। इसी के साथ रूस ने चेक रिपब्लिक और जर्मनी के 3-3 डेविस कप खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी कर लिया और संयुक्त रूप से इन दो देशों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया। 

रूस ने बनाया यह रिकॉर्ड
रूस डेविस कप और बिली जीन किंग कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई है। रूस की महिला टेनिस टीम ने पिछले महीने ही प्राग में खेले गए बिली जीन किंग कप टूर्नामेंट के फाइनल में स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराया था।


मैच के बाद दानिल ने कहा कि यह शानदार अहसास है, लेकिन मैं खुद से ज्यादा टीम के लिए खुश हूं। हमारी शानदार टीम है और माहौल बहुत अच्छा है। पिछले दो हफ्ते अविश्वसनीय रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed