फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Willey to retire from international cricket after World Cup 2023

World Cup: इंग्लैंड के खिलाड़ी ने विश्व कप के बीच सबको चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का एलान

Wed, 01 Nov 2023 05:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Nov 2023 05:28 PM IST
सार

डेविड विली ने 2015 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 70 वनडे और 43 टी20 में कुल 145 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के लिए विश्व कप का मौजूदा संस्करण भूलने वाला रहा है। उसने छह में से सिर्फ एक मैच जीते हैं।

विज्ञापन
David Willey to retire from international cricket after World Cup 2023
डेविड विली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने विश्व कप के बीच सबको चौंका दिया। उन्होंने शनिवार (चार नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। विली भारत में चल रहे वनडे विश्व कप के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इस टूर्नामेंट के तीन मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला है। विली ने पांच विकेट लिए हैं और तीन पारियों में क्रमश: 12, नाबाद 14 और नाबाद 16 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


डेविड विली ने 2015 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 70 वनडे और 43 टी20 में कुल 145 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के लिए विश्व कप का मौजूदा संस्करण भूलने वाला रहा है। उसने छह में से सिर्फ एक मैच जीते हैं। विली ने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। विली ने 70 वनडे में 94 और 43 टी20 में 51 विकेट झटके हैं। विली को कभी टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


विली ने क्या कहा?
विली ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने यह फैसला विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण नहीं लिया है। विली ने लिखा, ''मैं कभी नहीं चाहता था कि यह दिन आए। मैंने केवल इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा था। मुझे लगता है कि मेरे पास अभी भी मैदान पर और बाहर देने के लिए बहुत कुछ है, जबकि मैं अभी भी अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by David Willey (@david_willey72)



डेविड विली का फैसला इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा पुरुषों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा के एक हफ्ते बाद आया है और 33 वर्षीय विली इंग्लैंड टीम में एकमात्र खिलाड़ी थे, जो उसी में नामित 26 खिलाड़ियों में से गायब थे। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए उनका यह फैसला चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed