{"_id":"7c5dcc8e-920e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"david-warner-puts-his-hand-up-for-test-captaincy","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट कप्तानी करना चाहता है यह आक्रामक कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट कप्तानी करना चाहता है यह आक्रामक कंगारू
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 21 Mar 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बुरी हालत के बीच कप्तान क्लार्क का अंतिम टेस्ट खेलना तय नहीं माना जा रहा है। इस मैच की कप्तानी कौन करेगा इसका फैसला उसी दिन होगा।
विज्ञापन
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर डेविड वार्नर ने भविष्य में टीम की कप्तानी की कमान संभालने की इच्छा जतायी है।
भारत के दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से कठिनाइयों के दौर से गुजर रही टीम में 26 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वार्नर ने कहा यह मेरे लिए कुछ ऐसी चीज है जिसे मैं निश्चित तौर पर करना चाहूंगा।
विज्ञापन
वार्नर ने कहा कि हालांकि जहां तक क्लार्क का सवाल है तो बेहतरीन तरीके से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहें हैं लेकिन मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में मैं भी अपना योगदान कर सकता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं अभी केवल 26 साल का हूं और मैं अब भी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों से कुछ न कुछ सीखता रहता हूं लेकिन ऐसे माहौल में मैं खुद को टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहूंगा।
गौरतलब है कि भारतीय दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आयी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहद लचर प्रदर्शन करते हुए तीन मैच हारकर बार्डर-गावस्कर ट्राफी तो पहले ही गंवा दी है।