लगातार 2 जीत के बाद भी क्यों टेंशन में है ऑस्ट्रेलियाई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकोणीय सीरीज में ताबड़तोड़ जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने अन्य टीमों के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है कि वर्ल्ड कप में उसे बिल्कुल भी कम न आंका जाए। टीम ने साबित किया है कि भले ही उनकी टीम में एडम गिलिक्रिस्ट, मैथ्यू हैडेन, एंड्रू साइमंड्स और रिकी पांटिंग जैसे मैच जिताऊ बल्लेबाज न हों पर वह वर्ल्ड कप जीतने का पूरा दम रखती हैं।
त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में मेजबान कंगारू टीम ने इंग्लैंड को हराया। इसमें जीत के सूत्रधार धुंआधार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर रहे। उन्होंने शतक ठोककर अपनी टीम को जीत का तोहफा दिया।
वहीं, अगले मैच में टीम इंडिया के खिलाफ मिशेल स्टॉर्क की गेंदबाजी के आगे भारतीय खिलाड़ी बेबस नजर आए। स्टॉर्क ने 6 विकेट झटककर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी थी।
लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी परेशान हैं। आइए जानते हैं क्या है उनकी परेशानी की वजह.....
महंगा पड़ा रोहित शर्मा से उलझना
दरअसल, त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तो डेविड वॉर्नर उनसे किसी बात को लेकर उलझ गए। वॉर्नर ने एक ओवरथ्रो फेंका जो रोहित को जाकर लगी। रोहित के कुछ कहने पर वॉर्नर को गुस्सा आ गया। बस फिर क्या था तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई।
ज्यादा तनातनी बढ़ने पर अंपायर को बीच-बचाव तक करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने वॉर्नर पर मैच का 50 फीसदी जुर्माना लगाया। लेकिन वॉर्नर ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपने को सही बताया।
वॉर्नर ने कहा कि उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने रोहित शर्मा को 'स्पीक इन इंग्लिश' कहा। वॉर्नर के अनुसार, " उन्हें हिन्दी भाषा समझ में नहीं आती। इसलिए उन्होंने रोहित को सिर्फ इतना कहा था कि जो तुमने बोला है उसे इंग्लिश में बोलो।"
कांफ्रेंस में मौजूद टीम के सीनियर कोच डैरेन लेमन ने वॉर्नर का बचाव करते हुए कहा कि वॉर्नर में आक्रामकता है और हम उनके आक्रामक रवैया का सपोर्ट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वॉर्नर ने रोहित के साथ कोई दुर्वयवहार नहीं किया था।
कप्तान बैली पर भी गिर सकती है गाज
सिर्फ वॉर्नर ही नहीं टीम के कार्यवाहक कप्तान जॉर्ज बैली पर भी आईसीसी की तलवार लटक रही है। उन्हें धीमी गति से ओवर डालने के चलते एक मैच से बाहर किया जा सकता है।
आईसीसी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में बैली को बाहर कर सकती है। हालांकि अभी आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
हालांकि बैली शुक्रवार को मैच से बाहर होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को इसका फायदा हो सकता है, क्योंकि त्रिकोणीय सीरीज में एक मैच से बाहर होने के बाद बैली वर्ल्ड कप में बाहर होने से बच जाएंगे।