{"_id":"5c85501abdec22140966d1bf","slug":"david-warner-hits-century-after-coming-back-from-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहनी की सर्जरी के बाद मैदान पर उतरे वॉर्नर ने जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहनी की सर्जरी के बाद मैदान पर उतरे वॉर्नर ने जड़ा शतक
Sun, 10 Mar 2019 11:27 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविड वॉर्नर ने कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए सिडनी के अपने क्लब की ओर से आक्रामक शतक जड़ा।
विज्ञापन
रेंडविक पीटरशैम की ओर से खेल रहे वॉर्नर ने पेनरिथ के खिलाफ वनडे मैच में 77 गेंद की अपनी पारी में सात छक्कों और चार चौकों की मदद से 110 रन की पारी खेली।
वॉर्नर की इस तूफानी पारी के बावजूद रेंडविक की टीम 314 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 219 रन ही बना सकी।
वॉर्नर को 18 वर्षीय स्पिनर हेनरी रेल्ज ने ब्रेंट विलियम्स के हाथों कैच कराया। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा था जो 28 मार्च को खत्म होगा।
विज्ञापन