फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david warner fights with rohit sharma In melbourne ODI

वॉर्नर के साथ झगड़े के बाद रोहित ने तो कमाल कर दिया

Mon, 19 Jan 2015 11:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Jan 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
david warner fights with rohit sharma In melbourne ODI

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर अपने खराब व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। कंगारू क्रिकेटर अक्सर तब अपना आपा खो देते हैं जब वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे होते हैं या विपक्षी टीम की ओर से कोई खिलाड़ी उन्हें चुनौती दे रहा होता है।

विज्ञापन


टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पहले ही मैच से लेकर चौथे मैच तक कई बार भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैदान पर छींटाकशी की। विपक्षी खिलाड़ियों की छींटाकशी और टिप्पणी से सीरीज के दौरान विराट कोहली एक बार इतने परेशान हो गए कि उन्होंने खेल के बाद होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में यहां तक कह डाला कि मैं यहां कोई दोस्ती करने नहीं आया हूं।
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर और कप्तान कोहली के बीच एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान तीखी बहस हुई थी। इसके अलावा मिचेल जॉनसन और कोहली के बीच भी टेस्ट सीरीज के दौरान कई बार तीखी बहस हुई। इन्हीं बहसों को कोहली ने अपने लिए अच्छा माना था जो उन्हें शानदार खेल के लिए प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज तो खत्म हो गई है और अब त्रिकोणीय वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं और पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों से उलझने के बाद अब दूसरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों से उलझ रहे हैं। भारत को संकट से बाहर निकालने वाले रोहित शर्मा ने जब छक्का मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की तो कंगारुओं को यह रास नहीं आया और उनका ध्यान बंटाने के लिए झगड़ा करने भेज दिया डेविड वॉर्नर को।

डेविड वॉर्नर ने की रोहित के साथ झगड़े की शुरुआत

david warner fights with rohit sharma In melbourne ODI

ऑस्ट्रेलियाई टीम कभी भी एक बेहतर मेजबान नहीं रही है। त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने झटकों के बीच अपना विकेट बचाए रखा और टीम को संकट से बाहर निकालने की पूरी कोशिश की।

भारत ने अपने 3 विकेट महज 59 रनों पर गंवा दिए और उस पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था लेकिन रोहित ने सुरेश रैना के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक‌ स्थिति में पहुंचा दिया।

मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच खिलाड़ियों की छोटी-छोटी तकरारें उस समय और बढ़ गई जब रोहित ने 23वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यह छक्का कंगारू टीम के तेज गेंदबाज जेम्स फॉकनर की बाउंस होती गेंद पर लगाया। इस छक्के से उन्होंने अपना अर्धशतक तो पूरा लिया लेकिन यह कंगारुओं को यह बात रास न‌हीं आई।

रोहित इसी ओवर की अंतिम गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में खेलकर तेजी से एक रन चुराने की कोशिश में कामयाब हो गए और वह दूसरा रन लेना चाहते थे लेकिन क्षेत्ररक्षक डेविड वॉर्नर के गेंद पकड़ लेने से वह अपनी क्रीज में ही बने रहे लेकिन इस क्षेत्ररक्षक ने जानबूझकर गेंद थ्रो कर दी जो रोहित के पैर पर लगी।

इसके बाद रोहित की वॉर्नर के साथ तीखी बहस शुरू हो गई, दोनों एक-दूसरे पर कुछ कहते नजर आए। इस झगड़े को शांत करने के लिए पहले रैना ने प्रयास किया लेकिन वॉर्नर शांत होने के बजाए और चिल्लाते दिखे। झगड़ा बढ़ता देख दोनों मैदानी अंपायरों को उनके पास आना पड़ा और उन्हें शांत कराया।

वनडे में 209 के बाद रोहित की एक और सेंचुरी

david warner fights with rohit sharma In melbourne ODI

शायद रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बड़ी पारियां खेलने में काफी मजा आता है पिछली बार जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में उतरे थे तो उन्होंने दोहरा शतक ही जड़ दिया था। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच 2013 में बंगलुरू में खेला था जहां उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 209 रनों की पारी खेल डाली थी। तब वह वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया और भारत के तीसरे बल्लेबाज बने थे।

तकरीबन सवा साल के बाद उन्हें फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसका जमकर फायदा उठाया और कम से कम 2 भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

आज मेलबर्न में उन्होंने साहसिक पारी खेली और इस मैदान पर सबसे ज्यादा छक्का मारने के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले कृष्‍णमचारी श्रीकांत ने 10 मार्च, 1985 को 2 छक्के लगाए थे। जबकि रोहित ने अभी तक 3 छक्के लगाए हैं।

इसके बाद उन्होंने 37वें ओवर में एक रन लेते ही करियर का छठा शतक जड़ दिया। इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने मेलबर्न में भारत की ओर से सबसे बड़ी खेलने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली ने 12 जनवरी, 2000 को 100 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed