फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner becomes fastest batter to score 6000 runs in IPL breaks Virat Kohli Record

David Warner Record: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने

Sat, 08 Apr 2023 08:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 08:45 PM IST
सार

राजस्थान के खिलाफ मैच में भले ही डेविड वॉर्नर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने 65 रन की पारी खेली और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
David Warner becomes fastest batter to score 6000 runs in IPL breaks Virat Kohli Record
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले शिखर धवन और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, वॉर्नर ने सबसे कम (165) पारियों में अपने 6000 आईपीएल रन पूरे किए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट कोहली ने 188 पारियों में अपने 6000 रन पूरे किए थे, जबकि शिखर धवन ने इसके लिए 199 पारियां ली थीं। 
विज्ञापन


राजस्थान के खिलाफ मैच में डेविड वॉर्नर भले ही अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने 65 रन की पारी खेली। वॉर्नर एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर पर किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

 


आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी वह तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा 6727 रन विराट कोहली ने बनाए हैं। उन्होंने इसके लिए 217 पारियां ली हैं। वहीं, शिखर धवन 207 पारियों में 6370 रन बना चुके हैं। डेविड वॉर्नर ने 165 पारियों में 6039 रन बनाए हैं। 223 पारियों में 5880 रन के साथ रोहित शर्मा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, सुरेश रैना 200 पारियों में 5528 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

आईपीएल में 13 बल्लेबाजों ने चार हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और इस सूची में सबसे ज्यादा औसत डेविड वॉर्नर का है। वॉर्नर ने 42.28 के औसत और 140.08 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट के मामले में भी सिर्फ क्रिस गेल 148.96 और एबी डिविलियर्स 151.68 ही उनसे आगे हैं।

मैच में क्या हुआ?
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 199 रन बनाए। जोस बटलर ने 79, यशस्वी जायसवाल ने 60 और शिमरोन हेटमायर ने 39 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो और कुलदीप, रोवमैन पॉवेल ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना पाई और 57 रन से मैच हार गई। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने 65, ललित यादव ने 38 और राइली रूसो ने 14 रन बनाए। इन तीनों के अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेन्द्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। अश्विन को दो और संदीप शर्मा को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed