फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Miller repeats heroics after nine years won match for gujarat after Punjab

GT vs CSK: मिलर ने दोहराया नौ साल पुराना कारनामा, पहले पंजाब फिर गुजरात के लिए किया कमाल

Mon, 18 Apr 2022 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 04:33 PM IST
सार

डेविज मिलर ने नौ साल बाद इतिहास दोहराया है। आईपीएल 2013 में पंजाब के लिए शतक लगाकर आरसीबी से मैच जीतने वाले मिलर ने अब गुजरात के लिए कमाल किया और चेन्नई के जबड़े से मैच छीन लिया। 
 

विज्ञापन
David Miller repeats heroics after nine years won match for gujarat after Punjab
डेविड मिलर दाएं (2013) बाएं (2022) - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में डेविड मिलर ने अपने छठे मैच में कमाल दिखाया है। इस सीजन के शुरुआती चार मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा था। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 14 गेंद में 31 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सबसे बेहतरीन पारी खेली और नाबाद 94 रन बनाकर गुजरात टाइटंस को पांचवीं जीत दिलाई। इसके साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। छह मैचों में पांच जीत के साथ गुजरात के 10 अंक हो चुके हैं। गुजरात एकमात्र टीम है, जो इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है। गुजरात के अलावा बाकी सभी टीमें कम से कम दो मैच हार चुकी हैं। 
विज्ञापन


इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने गुजरात को 170 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में गुजरात एक समय पर 16 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद मिलर ने पारी संभाली और एक गेंद रहते ही अपनी टीम को जीत दिला दी। 
विज्ञापन


2013 में भी किया था कमाल
मिलर ने पहली बार साल 2013 में अपना जलाव दिखाया था। इस मैच में वो पंजाब के लिए खेल रहे थे और आरसीबी ने उनकी टीम के सामने 191 रन का लक्ष्य रखा था। 51 रन पर पंजाब के तीन विकेट गिर चुके थे और टीम की जीत मुश्किल लग रही थी। इसके बाद मिलर बल्लेबाजी के लिए आए। इस समय पंजाब को जीत के लिए 74 गेंद पर 140 रन की जरूरत थी। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। इस पारी के बाद मिलर पूरे भारत में पहचाने जाने लगे थे और उन्हें किलर मिलर नाम दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में फिर दोहराया कारनामा
नौ साल बाद फिर से मिलर ने अपना ही कारनामा दोहराया है। चेन्नई के खिलाफ मैच में उनकी टीम गुजरात को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 16 रन बनाकर तीन विकेट गंवा चुकी थी। मिलर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तब उनकी टीम को जीत के लिए 97 गेंद पर 154 रन की जरूरत थी। अब डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए और 51 गेंद में नाबाद 94 रन की पारी खेली। उन्हें राशिद खान का भी साथ मिला, जिन्होंने 21 गेंद में 40 रन बनाए। राशिद आउट हो गए, लेकिन मिलर गुजरात को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। 

गुजरात की इस जीत से साथ ही मिलर ने नौ साल पुरानी अपनी पारी की यादें ताजा कर दीं। उन्हें एक साथ कई अवॉर्ड मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed