फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Daryl Mitchell six lands inside beer glass of a fan New Zealand team buys new Pint for her

ENG vs NZ: डेरिल मिशेल ने लगाया शानदार छक्का, सीधे फैन के ग्लास में गिरी गेंद फिर कीवी टीम ने जीता दिल

Sat, 11 Jun 2022 01:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्रेंट ब्रिज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्रेंट ब्रिज Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 01:13 PM IST
सार

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में डेरिल मिशेल ने शानदार छक्का लगाया और गेंद सीधे एक फैन के ग्लास में जाकर गिरी। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Daryl Mitchell six lands inside beer glass of a fan New Zealand team buys new Pint for her
डेरिल मिशेल के छक्के ने एक फैन की बीयर गिरा दी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने चार विकेट खोकर 318 रन बना लिए हैं और काफी मजबूत स्थित में है। फिलहाल विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल 67 और डेरिल मिशेल 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। मिशेल ने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनके दो छक्कों में से एक छक्का सीधे स्टेडियम में मौजूद एक फैन के ग्लास में जाकर गिरा। हालांकि, कीवी टीम ने एक बार फिर सभी का दिल जीता और उस फैन को नया पाइंट खरीद कर दिया। अब डेरिल मिशेल के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


पहला टेस्ट पांच विकेट से हारने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में अच्छी शुरुआत की है और पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मजबूत स्थिति में है। टीम के नियमित कप्तान केन विलियम्सन कोरोना संक्रिमित होने के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन अब तक टीम को उनकी कमी नहीं खली है। 
विज्ञापन

 

56वें ओवर में हुई घटना
न्यूजीलैंड की पहली पारी के 56वें ओवर में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जैक लीच गेंदबाजी कर रहे थे। मिशेल ने आगे बढ़कर उनकी गेंद पर सीधे बल्ले से शानदार शॉट लगाया। गेंद जाकर सीधे स्टैंड्स में बैठी एक महिला फैन के ग्लास में गिरी। बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे इंग्लैंड के गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने अपने साथियों को बताया कि स्टैंड्स में क्या हुआ है। वहीं, बीबीसी के लिए कमेंट्री कर रहे फिल ठफनेल ने कहा कि जैक लीच आप मिशेल को शांत रखिए, उन्हें बड़े छक्के लगाने का मौका मत दीजिए। लोगों को नुकसान हो रहा है। 



न्यूजीलैंड की टीम ने जीता दिल
इंग्लैंड टीम के समर्थकों की टीम बार्मी आर्मी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया गया कि न्यूजीलैंड की टीम ने नया पाइंट खरीदकर फैन को दिया है। मिशेल के छक्के से जिस महिला को नुकसान हुआ था उसका नाम सुजैन बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed