फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Daren Sammy to lead West Indies Senior Men in all formats as Head Coach know details

Daren Sammy: दो बार के विश्व विजेता खिलाड़ी को WI ने बनाया नया कोच, अगले साल अप्रैल में संभालेगा जिम्मेदारी

Mon, 16 Dec 2024 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Dec 2024 11:21 PM IST
सार

सैमी 2023 से सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के मुख्य कोच हैं। वह वेस्टइंडीज के लिए दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान ने टेस्ट टीम की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई।

विज्ञापन
Daren Sammy to lead West Indies Senior Men in all formats as Head Coach know details
डेरेन सैमी - फोटो : ICC

विस्तार

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने टीम के नए मुख्य कोच का एलान कर दिया है। बोर्ड ने डेरेन सैमी को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। इसकी जानकारी वेस्टइंडीज क्रिकेट ने सोमवार को दी। सैमी तीनों प्रारूपों में अगले साल एक अप्रैल, 2025 से आधिकारिक तौर पर टेस्ट कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह टेस्ट टीम के कोच के तौर पर आंद्रे कोली का स्थान लेंगे। 
विज्ञापन

डेरेन सैमी को बनाया तीनों प्रारूपों का मुख्य कोच
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को सभी प्रारूपों में पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। वेस्टइंडीज क्रिकेट के क्रिकेट निदेशक माइल्स बासकोम्बे ने सेंट विंसेंट में बोर्ड के त्रैमासिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित ओवरों की टीम की संभाल रहे जिम्मेदारी
सैमी 2023 से सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के मुख्य कोच हैं। वह वेस्टइंडीज के लिए दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान ने टेस्ट टीम की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, किसी भी क्षमता में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। मैं टेस्ट टीम की मदद करने की चुनौती के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed