फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Danish Kaneria's Sudden Departure to India Raises Questions in Pakistan

पूरे परिवार के साथ भारत आया पाक का पूर्व टेस्ट क्रिकेटर, बसने की अटकलें तेज

Wed, 01 Jun 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Jun 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
Danish Kaneria's Sudden Departure to India Raises Questions in Pakistan
दानिश कनेरिया

पाकिस्तान के प्रतिबंधित टेस्ट क्रिकेटर पूरे परिवार के साथ भारत आ गए हैं, लेकिन उनके आने के साथ ही भारत में बसने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


प्रतिबंधित टेस्ट लेग स्पिनर दानिश कनेरिया और उनके परिवार के अचानक भारत रवाना होने पर पाकिस्तान में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कनेरिया, उनकी पत्नी, बच्चे और मां रविवार रात को कोच्चि पहुंचे।
विज्ञापन


अटकलें लग रही हैं कि कनेरिया भारत में आजीविका और बसने के लिए गए हैं। हालांकि उनके भाई विक्की कनेरिया का कहना है कि धार्मिक रीति-रिवाजों को निभाने के लिए भारत रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समय पाकिस्तान टीम के दूसरे हिंदू खिलाड़ी रहे कनेरिया ने भी भारत में एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है कि हमारा परिवार धार्मिक रीति-रिवाजों के लिए भारत आया है जिसमें दस दिन लगेंगे। हमारी वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।

दानिश पाकिस्तान क्रिकेट के दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं। इससे पहले अनिल दलपत पाक की टीम से खेल चुके हैं। दानिश ने पाक के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले हैं। 

पाक में हिंदू के नाते हो रहे इंसाफ से चर्चा में आए थे दानिश

Danish Kaneria's Sudden Departure to India Raises Questions in Pakistan
दानिश कनेरिया अपनी पत्नी के साथ (फाइल फोटो)

फिरकी गेंदबाज दानिश कनेरिया को लेकर पाकिस्तान में अटकलें इसलिए भी लग रही हैं क्योंकि कुछ दिन पहले उन्होंने कथित रूप से कहा था कि हिंदू होने के नाते उन्हें भारत में ज्यादा इंसाफ मिलेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के असहयोग और रवैये से नाखुश दानिश के इस बयान पर भी काफी हंगामा हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि वह हिंदू नहीं होते तो पाक क्रिकेट बोर्ड उनके मामले को अलग तरीके से लेता।

लेग स्पिनर इस बात से भी निराश है क्योंकि अप्रैल में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लिखे पत्र पर भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट खेलने वाले दानिश पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया। ब्रिटेन में उनकी दो अपीलें भी ठुकरा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed