फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dalmia made economic strength of the Indian cricket board

डालमिया ने दिया था क्रिकेट को कमाई का मंत्र

Mon, 21 Sep 2015 09:16 AM IST
एजेंसी, ब्यूरो/ नई दिल्ली
एजेंसी, ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Mon, 21 Sep 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
Dalmia made economic strength of the Indian cricket board

ये जगमोहन डालमिलया ही थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को आर्थिक बुलंदियों पर पहुंचाया। 75 वर्षीय बीसीसीआई अध्यक्ष और आईसीसी के पूर्व चेयरमैन डालमिया का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

विज्ञापन


यह कोलकाता के एक बिजनेसमैन का दिमाग और मेहनत थी कि बीसीसीआई न केवल आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ा हुआ बल्कि दुनिया का सबसे धनी बोर्ड भी बन गया।

ये क्रिकेट किंग डालमिया का ही करिश्मा था जिसने एक समय विश्व क्रिकेट का केंद्रबिंदु लंदन के लॉर्ड्स की जगह कोलकाता का ईडन गार्डन कर दिया।

माहिर रणनीतिकार

Dalmia made economic strength of the Indian cricket board

भारतीय क्रिकेट को उनका सबसे बड़ा तोहफा यह था कि उन्होंने 90 के दशक के शुरुआती वर्षों में वर्ल्ड टेल के साथ टीवी प्रसारण को लेकर बड़ा करार किया।

एक माहिर रणनीतिकार और बीसीसीआई के नंबर गेम के अग्रणी खिलाड़ी डालमिया क्रिकेट प्रशसक के रूप में कभी चुनाव नहीं हारे । उनके योगदान से भारत ने 1987 में रिलायंस विश्व कप और 1996 में विल्स वर्ल्ड कप की मेजबानी हासिल करने में सफलता पाई।

अपने लगभग 35 साल के प्रशासनिक कैरियर की शुरुआत उन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में की।

बाद में वह कैब के कोषाध्यक्ष और सचिव भी बने। बीसीसीआई में विभिन्न पदों पर दायित्व संभाला और 1997 में वह सर्वसम्मति से आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल बचा था कार्यकाल

Dalmia made economic strength of the Indian cricket board

बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन ने अब बोर्ड के नए अध्यक्ष के लिए कई सारे विकल्प खोल दिए हैं। बोर्ड के संविधान के मुताबिक डालमिया का कार्यकाल एक साल के लिए अभी शेष था।

ऐसे में अब यह सबसे बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ है कि बोर्ड की कमान अपने हाथों में कौन लेगा। सूत्रों की माने तो बोर्ड का एक धड़ा तब तक नियमित अध्यक्ष चुनने के हक में नही है जबतक जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के समक्ष नहीं रख दी जाती है।

यह बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निर्भर करेगा कि बोर्ड का तत्काल नया अध्यक्ष चुना जाना है या फिर अंतरिम अध्यक्ष की तैनाती की जानी है।

विज्ञापन

हो जाएंगे गुट सक्रिय

Dalmia made economic strength of the Indian cricket board

बोर्ड के संविधान की माने तो डालमिया के निधन के बाद पूर्वी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी का अंतरिम अध्यक्ष पद पर बिठाया जाना एक रास्ता बनता है। ऐसे में बंगाल क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम रॉय का अंतरिम अध्यक्ष पद पर दावा सबसे मजबूत बैठता है।

डालमिया की बीमारी के चलते बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर सारा कामकाज संभाल रहे थे। अगर अंतरिम अध्यक्ष पद पर तैनाती की जाती है तो ठाकुर का बोर्ड को चलाने का काम जारी रहेगा।

एक विकल्प यह भी बनता है कि बोर्ड के सबसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष को अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाए। डालमिया के निधन के बाद श्रीनिवासन से लेकर शरद पवार गुट का सक्रिय हो जाना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed