फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dale steyn takes six wickets south africa leads pakistan by 411

स्टेन की आंधी में उड़ा पाक, गहराया हार का खतरा

Sun, 03 Feb 2013 12:33 AM IST
जोहानिसबर्ग/इंटरनेट डेस्क
जोहानिसबर्ग/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 03 Feb 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
dale steyn takes six wickets south africa leads pakistan by 411

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज डेल स्टेन की तूफानी गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 29.1 ओवर में सिर्फ 49 रन पर ढेर हो गई। पाक टीम के नौ बल्लेबाज दंहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और उसे फालोऑन झेलना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा और खुद दूसरी पारी खेलने का फैसला किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए थे। हाशिम अमला 50 और एबी डिविलियर्स 63 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 411 रनों की बढ़त मिल गई है और पाकिस्तान पर हार का खतरा गहरा गया है। दूसरी पारी में ग्रीम स्मिथ ने 52 और एल्विरो पीटरसन ने 27 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


स्टेन के कहर को झेल नहीं पाया पाक

मैच के दूसरे दिन सुबह दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 253 रन पर सिमटी। स्पिनर मोहम्मद हफीज ने 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम भी दक्षिण अफ्रीकी पेसरों के आगे नहीं टिक सकी। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 36 रन पर चार विकेट था लेकिन 41 रन तक उसने नौ विकेट गंवा दिए। स्टेन ने 8.1 ओवर में आठ रन देकर छह विकेट चटकाए और टीम को 204 रन की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट में पाक का सबसे न्यूनतम स्कोर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 49 रनों पर ऑलआउट हुई पाकिस्तान टीम का यह सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर 53 रन था जो उसने 2002 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। एक ही साल में विपक्षी टीम को दो बार 50 से कम स्कोर पर आउट करने का कारनामा करने वाली दक्षिण अफ्रीका इस सदी की पहली टीम बन गई है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 42 रन पर ढेर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed