{"_id":"5d1bf0138ebc3e3cf975fa0c","slug":"dale-steyn-and-martin-guptill-join-euro-t20-slam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल स्टेन और मार्टिन गुप्टिल यूरो टी-20 स्लैम लीग से जुड़े ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेल स्टेन और मार्टिन गुप्टिल यूरो टी-20 स्लैम लीग से जुड़े
Wed, 03 Jul 2019 05:30 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 03 Jul 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
डेल स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के चोटिल तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 30 अगस्त से शुरू हो रहे यूरो टी-20 स्लैम लीग के पहले सत्र के लिए मार्की खिलाड़ी के तौर पर करार किया है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भी इस लीग से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
36 साल के स्टेन दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम में थे लेकिन फिटनेस समस्या के कारण वह बाद में टीम से बाहर हो गए। स्टेन और गुप्टिल इस लीग से जुड़ने वाले पूर्व और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट नीदरलैंड ने ट्वीट कर बताया, ‘ डेल स्टेन मार्की खिलाड़ी के रूप में इमरान ताहिर, जेपी डुमिनी, क्रिस लिन, बाबर आजम और ल्यूक रोंची के साथ लीग से जुड़ रहे है। इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन, शाहिद आफरीदी, ब्रैंडन मैककुलम, शेन वॉटसन और राशिद खान आइकन खिलाड़ी के रूप में लीग से जुड़े हैं।’
विज्ञापन