{"_id":"5c03d35ebdec2241946b43a3","slug":"curator-damien-hough-says-green-pitch-expected-at-adelaide-in-first-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान हो जाए टीम इंडिया, पहले टेस्ट में ऐसी पिच पर कंगारुओं से होगा घमासान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सावधान हो जाए टीम इंडिया, पहले टेस्ट में ऐसी पिच पर कंगारुओं से होगा घमासान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
adelaide pitch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला एडिलेट में खेला जाएगा। वहीं, दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले एडिलेड के पिच क्यूरेटर डैमियन हॉग ने खुलासा किया है कि टीम इंडिया को एडिलेड की पिच पर घास मिलेगी।
हॉग के अनुसार पिच पर 'थोड़ी घास' छोड़ी गई है। उन्होंने बाताया कि पिछले तीन सीजन में यहां डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया था। इस दौरान पहला टेस्ट तीन दिन तक चला था, दूसरा चार दिन तक और तीसरा टेस्ट पांचवें दिन के पहले सत्र तक चला था। डे-नाइट टेस्ट में गुलाबी गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए घास छोड़ी गई है।
हॉग ने द वीकेंड ऑस्ट्रेलियन से कहा, 'हम कुछ अलग नहीं कर रहे। हमारी तैयारी उसी तरह (गुलाबी गेंद) की है। सिर्फ यह बदलाव होने वाला है कि हम कवर को जल्दी हटा देंगे और खेल जल्दी शुरू होगा। उन्होंने बताया कि हम लाल गेंद और गुलाबी गेंद से क्रिकेट के लिए एक ही तरह से पिच तैयार करते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है, यहां भारतीय टीम ने कुल 44 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने महज 5 टेस्ट जीते हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 28 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 11 टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बिना खेल रही कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ भारत के पास यहां पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।