फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CT Draft Schedule: India-Pak match may be held in Lahore on March 1 next year BCCI has not yet given approval

Champions Trophy: भारत-पाकिस्तान मुकाबला लाहौर में हो सकता है, संभावित तारीख 1 मार्च; BCCI की मंजूरी का इंतजार

Wed, 03 Jul 2024 04:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Jul 2024 04:52 PM IST
सार

1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे।

विज्ञापन
CT Draft Schedule: India-Pak match may be held in Lahore on March 1 next year BCCI has not yet given approval
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से नौ मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें 10 मार्च रिजर्व डे होगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने विंडो तलाशना शुरू कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले साल एक मार्च को लाहौर में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम का अहम मैच तय किया है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक अस्थाई कार्यक्रम पर अपनी सहमति नहीं दी है। आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अब तक नहीं दी मंजूरी
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं।
विज्ञापन


पीसीबी अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया 15 मैचों का कार्यक्रम
रिपोर्ट के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने 15 मैचों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। जिसमें भारत के सभी मैच सुरक्षा और तार्किक कारणों से लाहौर में रखे गए हैं। आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा, "पीसीबी ने 15 मैचों की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया है। लाहौर में सात मैच, कराची में तीन और रावलपिंडी में पांच मैच होंगे। शुरुआती मैच कराची में होगा, जबकि दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में होंगे। इसके अलावा फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा। सभी भारतीय मैच (सेमीफाइनल सहित, यदि टीम क्वालीफाई करती है) लाहौर में होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ग्रुप में बटीं आठ टीमें
भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान शामिल हैं। हाल ही में आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी से इस्लामाबाद में मुलाकात की थी, जब सुरक्षा टीम ने आयोजन स्थलों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed