फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs SRH ipl 2021 Kevin Pietersen Sunil Gavaskar on MS Dhoni said What he has done should strike fear into the opposition

CSK vs SRH: धोनी का छक्का देख गावस्कर-पीटरसन ने की तारीफ, कहा- माही ने जो किया उससे विपक्षी टीमों को डरना चाहिए

Fri, 01 Oct 2021 09:08 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 01 Oct 2021 09:08 AM IST
सार

सुनील गावस्कर और केविन पीटरसन ने सीेएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। माही ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को विजय दिलाई। गावस्कर और पीटरसन का कहना है कि धोनी फॉर्म में आ गए हैं और उन्होंने जो कुछ किया उससे विपक्ष टीमों को डरना चाहिए।

विज्ञापन
CSK vs SRH ipl 2021 Kevin Pietersen Sunil Gavaskar on MS Dhoni said What he has done should strike fear into the opposition
सिक्सर लगाते एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 44वां मैच गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। मैच के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का छक्का चर्चा का विषय रहा। उन्होंने पुराने रंग में लौटते हुए अपने जाने-माने में अंदाज में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। धोनी उस समय बल्लेबाजी करने आए जब चेन्नई को 4 ओवर में 26 रन बनाने थे। एक बार फिर धोनी मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गए। एक बार ऐसा लगा कि मुकाबला सुपर ओवर तक जा सकता है। लेकिन उन्होंने 20वें ओवर में सिद्धार्थ कौल की चौथे गेंद पर छक्का लगाकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया। उनके इस शॉट को देखने के बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और केविन पीटरसन ने धोनी की तारीफ की है।

विज्ञापन

धोनी की फॉर्म ने बढ़ाई दूसरी टीमों की चिंता

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने धोनी की परफॉर्मेंस की तारीफ की है, उनका कहना है कि धोनी फॉर्म ने वापस आ गए हैं जो दूसरी टीमों के लिए चिंता का विषय है। मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, धोनी अक्सर ऐसा करते हैं, वह अंतिम ओवर तक मैच ले जाते हैं, जब क्रिकेट फैंस दांतों तले उंगली दबा लें, लेकिन वे भी जानते हैं कि धोनी ऐसा करने जा रहे हैं, धोनी ने अपने करियर में यह करिश्मा बहुत बार कर चुके हैं। 

वहीं, पीटरसन ने कहा, धोनी यह बहुत वर्षों से करते आ रहे हैं, वह करते रहते हैं, और करते रहते हैं उन्होंने अब जो किया उससे विपक्ष को डरना चाहिए। उन्होंने कहा कि धोनी पिछले दो सत्र से फॉर्म में नहीं हैं, इसलिए अगर वह अब यहां ऐसा करना शुरू कर देते हैं, तो अच्छा है, वह ट्रॉफी जीत सकते हैं। उन्हें हेजलवुड और जडेजा का साथ मिला है, उनके सलामी बल्लेबाज अच्छे रहे हैं, इसलिए अगर धोनी अभी आना शुरू करते हैं और खेल समाप्त करते हैं तो अन्य टीमों को समस्या होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार लगाया है विजयी छक्का

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एमएस धोनी इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर टीम को मैच जिताया है। धोनी अब तक छह बार छक्का लगाकर टीम को मैच जिता चुके हैं। इस मामले में रवींद्र जडेजा दूसरे, डेविड मिलर तीसरे, पोलार्ड चौथे और रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed