फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs RCB IPL 2020: Match preview and prediction of chennai super kings vs royal challengers bangalore

IPL 2020: धोनी के लिए आज सम्मान की लड़ाई, सामने RCB की 'विराट' चुनौती

Sun, 25 Oct 2020 05:24 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 25 Oct 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
CSK vs RCB IPL 2020: Match preview and prediction of chennai super kings vs royal challengers bangalore
आरसीबी बनाम सीएसके - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

आईपीएल के अपने 11 में से आठ मुकाबले हारनेे के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कोशिश रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज कर सम्मान हासिल करने की होगी। सीएसके के नाम महज छह अंक है और टीम अपने तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीत कर प्लेऑफ में अगर-मगर के फेर के साथ पहुंच सकती है। इसके लिए दूसरी टीमों के नतीजे भी उसके मुताबिक होने चाहिए।

विज्ञापन


आईपीएल की तीन बार की चैंपियन मौजूदा सत्र में हर विभागों में संघर्ष कर रही है। युवा खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताने के लिए टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना भी हुई। सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ युवा रितुराज गायकवाड़ और नारायण जगदीशन को अंतिम 11 में शामिल किया, लेकिन दोनों बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो गए। शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ सैम कुरेन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे सीएसके पावरप्ले में पांच विकेट पर सिर्फ 21 रन बना सका। टीम के गेंदबाज भी कोई प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और उसे पहली बार 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में आखिरी पायदान पर काबिज सीएसके को विराट कोहली की टीम से एक और कड़ी चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन


जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 14 अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। आरसीबी की कोशिश इस मैच में दो अंक हासिल करने के अलावा नेट रनरेट सुधारने पर होगी, जिससे टीम को प्लेऑफ में फायदा हो सके। कोहली की टोली राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगतार दो जीत दर्ज कर शानदार लय में है। राजस्थान के खिलाफ एबी डीविलियर्स ने अपने बूते टीम को जीत दिलाई तो वही केकेआर के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने मेडन ओवर में दो विकेट चटकाए जिससे टीम ने दो बार की चैंपियन को आठ विकेट से हराया। क्रिस मौरिस, इसुरु उदाना और नवदीप सैनी की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के अलावा वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनरों की मौजूदगी टूर्नामेंट में काफी असरदार साबित हुई है। डीविलियर्स के अलावा कोहली और युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी शानदार लय में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, लुंगी एंगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रितुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डि विलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed