फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs LSG Match rescheduled to May 3 from May 4 due to Lucknow municipal Election

CSK vs LSG: चार मई को नहीं होगा चेन्नई और लखनऊ का मैच, चुनाव की वजह से हुआ बदलाव, जानें नया शेड्यूल

Tue, 18 Apr 2023 01:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 01:02 PM IST
सार

लखनऊ और चेन्नई का मैच चार अप्रैल को होना था, लेकिन चुनाव की वजह से यह मैच तय तारीख पर नहीं होगा। लखनऊ में चार अप्रैल को नगर निगम के चुनाव होने हैं। 
 

विज्ञापन
CSK vs LSG Match rescheduled to May 3 from May 4 due to Lucknow municipal Election
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में चेन्नई और लखनऊ की टीम के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला चार मई की बजाय तीन मई को खेला जाएगा। पहले यह मैच चार मई को होना था, लेकिन लखनऊ में इसी दिन नागर पालिका के चुनाव होने हैं। इस वजह से यह मैच एक दिन पहले तीन मई को खेला जाएगा। मैच के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। 
विज्ञापन


आईपीएल 2023 के शेड्यूल के अनुसार शनिवार और रविवार के अलावा दो गुरुवार ऐसे थे, जिनमें दो मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन अब सिर्फ एक गुरुवार ऐसा होगा, जिसमें दो मैच होंगे। वहीं, एक बुधवार का दिन भी ऐसा होगी, जिसमें आईपीएल के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पुराने शेड्यूल के अनुसार 20 अप्रैल और चार मई को आईपीएल के दो मैच होने थे, लेकिन अब चार मई की बजाय तीन मई को दो मैच होंगे। 
विज्ञापन


आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव की जानकारी देते हुए बीसीसीआई की तरफ से कहा गया "लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 46वां मैच, मूल रूप से गुरुवार चार मई 2023 को लखनऊ में निर्धारित किया गया था, अब इसे बुधवार तीन मई 2023 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। चार मई को लखनऊ नगर निगम चुनाव के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। मैच के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार, तीन मई के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। चेन्नई और लखनऊ के बाद शाम 7:30 बजे से पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होगा। यह पहली बार होगा जब लखनऊ आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगा। इस सीजन ये दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इस मैच में चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान में 12 रन से जीत दर्ज की थी। अब लखनऊ की कोशिश बदला लेने की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed