फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs LSG IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants Match Online

LSG vs CSK IPL 2022 Live Streaming: जडेजा की चेन्नई का सामना राहुल की लखनऊ से, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव प्रसारण

Thu, 31 Mar 2022 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 11:40 AM IST
सार

राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम पहली बार जडेजा की चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने होगी। दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। ऐसे में दोनों टीमें इस सीजन पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी। 
 

विज्ञापन
CSK vs LSG IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants Match Online
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 का सातवां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं और यह मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी। लखनऊ को पहले मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि चेन्नई को कोलकाता ने मात दी थी। चेन्नई की टीम इस सीजन में पहली बार जडेजा की कप्तानी में खेल रही है। वहीं लखनऊ की पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी है। दोनों टीमों में कई धुरंधर खिलाड़ियों की भरमार है, जो अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। ऐसे में यह मैच बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


चेन्नई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल है। यह टीम चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं लखनऊ की टीम पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी है, लेकिन लखनऊ के खिलाड़ियों के पास भी आईपीएल का खासा अनुभव है। इस टीम के सभी बड़े खिलाड़ी आईपीएल की पुरानी टीमों का हिस्सा रहे हैं। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला? 
चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला 31 मार्च यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मैच?
चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स का मुकाबला?
चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो कंपनी की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपरजाएंट्स की संभावित प्लेइंग- 11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed