चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को आईपीएल में एक और मुकाम हासिल किया। जी हां, रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 18वें मुकाबले में धोनी ने केएल राहुल का कैच लपका।
IPL 2020: धोनी के ताज में जड़ा एक और नगीना, बतौर विकेटकीपर हासिल किया खास मुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में बतौर विकेटकीपर 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने केएल राहुल को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
MS Dhoni adds another feather to his cap.
Gets to 100 catches as a wicketkeeper in the IPL 👏👏#Dream11IPL pic.twitter.com/FWNd6Y7FvP
पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों में 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें कि आईपीएल में बतौर विकेटकीपर धोनी से ज्यादा कैच सिर्फ दिनेश कार्तिक ने लिए हैं। कार्तिक के नाम आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 103 कैच दर्ज हैं।
हार की हैट्रिक से चिंचित सीएसके की टीम पंजाब के खिलाफ जरूर जीत दर्ज करना चाहेगी। इस मुकाबले में चेन्नई को जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य मिला। पंजाब ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जवाब में खबर लिखे जाने तक चेन्नई की टीम ने 14.4 ओवर्स में बिना विकेट गंवाए 142 रन बना चुकी है।