{"_id":"5f79d9fc8ebc3e91b71010f9","slug":"shooter-shreyasi-singh-joins-bjp-know-about-her-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं स्वर्ण पदक विजेता शूटर श्रेयसी सिंह, राजनीति में निशाना साधने भाजपा में हुईं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कौन हैं स्वर्ण पदक विजेता शूटर श्रेयसी सिंह, राजनीति में निशाना साधने भाजपा में हुईं शामिल
स्वर्ण पदक विजेता शूटर श्रेयसी सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। श्रेयसी ने भाजपा नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।श्रेयसी बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर की रहने वाली है।
2 of 6
श्रेयसी सिंह
- फोटो : पीटीआई
29 वर्षीय श्रेयसी सिंह खेल से इतर अब राजनीति में निशाना साधने उतरेंगी। काफी दिनों से श्रेयसी सिंह के राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजद में शामिल हो सकती हैं। परंतु अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए श्रेयसी सिंह ने रविवार को भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी।
3 of 6
Shreyasi singh
- फोटो : पीटीआई
पार्टी में शामिल होने के बाद श्रेयसी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की। बताया जा रहा है कि भाजपा श्रेयसी सिंह को इस बार चुनावी मैदान में भी उतारेगी। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वह अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रेयसी सिंह
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा कि वह बिहार की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने बीजेपी से जुड़ने का फैसला लिया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं। श्रेयसी सिंह के बांका के अमरपुर सीट या जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
श्रेयसी सिंह
- फोटो : पीटीआई
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका सीट जदयू के खाते में चले जाने के कारण बीजेपी से नाराज होकर उनकी मां पुतुल सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिस पर पार्टी ने पुतुल सिंह को निष्कासित कर दिया था। अब जाकर उनकी बेटी श्रेयसी सिंह ने बीजेपी की राजनीति में उतरने का फैसला किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।