{"_id":"59ba06804f1c1b91688b471e","slug":"cricketer-zaheer-khan-to-tie-knot-with-bollywood-actress-sagarika-ghatge-in-novembe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहीर खान होंगे क्लीन बोल्ड, सागरिका घाटगे के साथ इस महीने करेंगे शादी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जहीर खान होंगे क्लीन बोल्ड, सागरिका घाटगे के साथ इस महीने करेंगे शादी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
जहीर खान, सागरिका घाटगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी फिक्स हो गई है। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान की सगाई तो काफी पहले ही हो चुकी है। अब 38 वर्षीय जहीर ने 31 साल की सागरिका के साथ अपनी शादी की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जहीर और सागरिका इस साल नवंबर में शादी करेंगे। जहीर की शादी की प्लानिंग भी शुरू हो चुकी है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 27 नवंबर को रिसेप्शन होगा। वेडिंग सेरेमनी दो जगह पर होगी एक मुम्बई और दूसरा पूणे।
विज्ञापन
पढ़ेंः- बारिश ने बिगाड़े वेस्टइंडीज की 2019 विश्वकप में सीधी एंट्री के समीकरण
विज्ञापन
बता दें कि युवराज सिंह और हरभजन सिंह के बाद अब क्रिकेटर जहीर खान भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्ट्रेस सागरिका घाटके के साथ अफेयर को लेकर लंबे अरसे से चर्चा में थे। सगारिका और जहीर की नजदीकियां क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में चर्चा में आईं थी। पिछले कई महीनों से जहीर और सागरिका साथ में हॉलिडे एंजॉय करते नजर आए थे।