फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer Tanmay Manjunath scored 407 runs in 165 balls at KSCA under 16 in Shivamogga Karnataka News in Hindi

Tanmay Manjunath Record: 16 साल के तन्मय ने रचा इतिहास, 50 ओवर के मैच में बनाए 407 रन, 48 चौके 24 छक्के लगाए

Sun, 13 Nov 2022 12:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 12:59 PM IST
सार

तन्मय ने 165 गेंद खेलकर 407 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 72 गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। 16 साल के तन्मय कर्नाटक के सागर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं। 
 

विज्ञापन
Cricketer Tanmay Manjunath scored 407 runs in 165 balls at KSCA under 16 in Shivamogga Karnataka News in Hindi
तन्मय मनुजनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अब तक 21 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बना है। इंग्लैंड की टीम इस मामले में सबसे आगे है, जिसने नीदरलैंड के खिलाफ 498 रन का स्कोर बनाया है। टी20 क्रिकेट आने के बाद वनडे में 400 का स्कोर बनने लगा है, लेकिन अभी भी किसी खिलाड़ी के लिए वनडे में 400 रन की पारी खेलना बेहद मुश्किल है। रोहित की 264 रन की पारी अभी भी अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी है। हालांकि, भारत के एक बल्लेबाज ने सिर्फ 16 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है। कर्नाटक के तन्मय मंजूनाथ ने क्लब क्रिकेट में 407 रन की पारी खेल नया कीर्तिमान बनाया है। खास बात यह है कि तन्मय इस पारी में नाबाद नहीं रहे, अगर वह आउट नहीं होते और ज्यादा गेंदों का सामना करते तो 500 रन की पारी भी खेल सकते थे।
विज्ञापन


कर्नाटक के सिमोगा में रहने वाले तन्मय सागर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं। उन्होंने 50 ओवर के एक मैच में 407 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 165 गेंदों का सामना किया। उनकी इस पारी में 48 चौके और 24 छक्के शामिल थे। भद्रावती क्रिकेट क्लब के खिलाफ तन्मय शानदार लय में थे और इस पारी के बाद सभी की नजरें उन पर रहेंगी। अगर तन्मय आने वाले समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो जल्द ही आईपीएल में खेलते दिख सकते हैं। 
विज्ञापन


तन्मय की शानदार पारी के चलते सागर क्रिकेट क्लब ने इस मैच में 583 रन का विशाल स्कोर बना दिया। तन्मय फिलहाल नागेंद्र क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग ले  रहे हैं। हालांकि, आने वाले समय में वह राज्य की रणजी टीम में या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तन्मय से पहले पृथ्वी शॉ जैसे बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहुंचे हैं। अब तन्मय के पास भी भारतीय टीम में शामिल होने का मौका होगा, लेकिन उनके लिए टीम इंडिया तक का सफर आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed