{"_id":"608d7a624906530ab209cbec","slug":"cricketer-helping-now-pandya-brothers-donated-200-oxygen-concentrators-for-rural-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर कर रहे मदद: अब पंड्या बंधुओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान किए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर कर रहे मदद: अब पंड्या बंधुओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान किए
Sat, 01 May 2021 09:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 01 May 2021 09:27 PM IST
सार
दूसरी कोरोना लहर में प्रचंड प्रकोप का सामना कर रहे देशवासियों के लिए क्रिकेटर मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं। अब पंड्या बंधु आगे आए हैं।
विज्ञापन
दिवंगत पिता हिमांशु के साथ हार्दिक और क्रुणाल पांड्या
- फोटो : instagram@hardikpandya93
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियन्स के हरफनमौला हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या सहित उनका पारिवार कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करेंगे। हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच से पहले शनिवार को हार्दिक ने कहा कि उनका परिवार जरूरतमंदों की मदद करने का तरीका ढूंढ रहा था। तभी गांवों की मदद करने का विचार आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कृणाल, मैं और मेरी मां, मूल रूप से हमारा पूरा परिवार मदद करने की कोशिश कर रहा था। हमने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि वहां चिकित्सा बुनियादी ढांचे को अधिक मदद की आवश्यकता है। हार्दिक ने कहा कि हम सभी चिकित्सा कर्मचारियों, जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और उन सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते है जो इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बंटा रहे है।
विज्ञापन
भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। हार्दिक ने कहा कि हम सभी समझते हैं कि यह मुश्किल समय है, हम अपनी कृतज्ञता, समर्थन दिखाना चाहते हैं और हर किसी को बताना चाहते हैं कि वे हमेशा हमारी प्रार्थना में हैं।
विज्ञापन
पहले ये खिलाड़ी कर चुके मदद का एलान
पंड्या बंधुओ से पहले सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और जयदेव उनादकट, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एवं ब्रेट ली और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने भी कोविड-19 से जूझ रहे भारत के लिए मदद का हाथ बढ़या है। इसके आलवा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों ने भी दान किया है।